जावरा l शहर के पहाडिय़ा रोड़ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती पुरम का कक्षा 10 वीं और 12 वीं का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। प्राचार्य रेणुबाला शर्मा ने बताया कि कक्षा 10 वीं की परीक्षा में 102 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। जिनमे से 71 ने प्रथम श्रेणी तथा 20 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की हैं। कक्षा 10 वीं के छात्र श्लोक सागीत्रा ने 95.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया हैं। वहीं रूपेश सैनी ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दुसरा स्थान प्राप्त किया हैं।
इसी प्रकार कक्षा 12 वीं में 95 विद्यार्थियों मे से 62 प्रथम श्रेणी तथा 21 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की हैं। हायर सेकेण्डरी स्कूल के वाणिज्य संकाय की छात्रा खुशी चेतराम पाटीदार ने 89.9 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। द्वितीय स्थान भाग्यश्री पांचाल ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पाया हैं। विवेक भारतीय शिक्षण समिति अध्यक्ष अजीत चत्तर तथा सचिव तनमय सोनी सहित पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

