– आरोपी की सूचना देने वाले तथा गिरफ्तारी करवाने वाले को दिया जाएगा ईनाम
जावरा। प्रतिमाह लाभांश का लालच देकर शहर के निवेशकों से हुंडी पेटे करोड़ो रुपए लेकर पुन: नहीं लोटाने के मामले में पुलिस गिरफ़्त से दूर भाजपा नेता भेरुलाल पाटीदार पर रतलाम एसपी अमित कुमार ने 2 हजार रुपए के नगद ईनाम की घोषणा की हैं। यह ईनाम पाटीदार की सूचना देने वाले, गिरफ्तार करवाने वाले व्यक्ति को दी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी उदघोषणा में बताया कि थाना जावरा शहर के अपराध क्रमांक 127/2025 धारा 406 भादवि. वं 21 (1), 21(2), 21(3) आनियमित जमा योजना प्रतिबंध अधिनियम मे प्राप्त शिकायत क्रमांक सा/32/2024 दिनांक 05.02.2024 में आवेदक हुण्डी भुगतान समन्वय सिमिति तर्फे अभय सुराणा व अन्य के द्वारा की गई थी। जिसमे अनावेदक भैरूलाल पिता राजाराम पाटीदार निवासी ग्राम धामेडी हाल मुकाम पिपलोदा रोड़ जावरा द्वारा हुण्डी ऋण वापस नहीं करने के संबंध मे शिकायत की गई थी जो भैरूलाल पाटीदार निवासी ग्राम धोमेडी एवं महेन्द्र चण्डालिया निवासी जावरा द्वारा विभिन्न आवेदको से प्रतिमाह लाबांश देने का लालच देकर करीबन 02 करोड 32 लाख 50 हजार रूपये की राशि अनियमित रूप से प्राप्त कर हडप कर ली आवेदन जाँच पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया दोराने विवेचना महेन्द्र पिता कनकमल चण्डालिया निवासी नाई गली जावरा को गिरफ्तार किया गया शेष फरार आरोपी भैरूलाल पिता राजाराम पाटीदार निवासी ग्राम धामेडी हाल मुकाम पिपलोदा रोड जावरा की गिरफ्तारी के हर सम्भव प्रयास करते कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई है।
एसपी ने अपनी शक्तियों का प्रयोग कर की घोषणा –
फरार चल रहे भाजपा नेता की गिरफ़्तारी नहीं होने के चलते एसपी अमित कुमार ने म.प्र. पुलिस रेग्यूलेशन के पैरा क्रमांक-80 बी (1) में प्रदत्त शक्तियों के अनुसार प्रकरण में फरार आरोपी भैरूलाल पिता राजाराम पाटीदार निवासी ग्राम धामेडी हाल मुकाम पिपलोदा रोड जावरा को बंदी करवाने या उसके द्वारा बंदीकरण का विरोध किये जाने पर विधी संगत आवश्यक शक्तियो का प्रयोग कर बंदी बनायेगा उसे आरोपी की गिरफ्तारी पर रूपये 2000/- (दो हजार रूपये) की राशि से पुरूस्कृत किया जावेगा।

०००००००००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

