• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जैन दादावाड़ी में सजा JSG नवकार का पारिवारिक उत्सव

January 15, 2026

युवा दिवस पर अभाविप ने आयोजित की प्रेरक भाषण प्रतियोगिता

January 15, 2026

पिपलौदा में खेलो एमपी यूथ गेम्स की ब्लॉक स्तरीय चयन प्रतियोगिता सम्पन्न

January 14, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, January 16
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»पुलिस से प्रताडि़त होकर पिपलौदा के युवक ने पिया कीटनाशक, वेंटीलेटर पर पहुंचा
जावरा

पुलिस से प्रताडि़त होकर पिपलौदा के युवक ने पिया कीटनाशक, वेंटीलेटर पर पहुंचा

EditorBy EditorMay 5, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– परिजनो ने लगाए पुलिस द्वारा प्रताडि़त करने के आरोप
– लीज पर ली गई खेती में पार्टनर की शिकायत लेकर पीडि़त पहुंचा था पुलिस थाने
– पुलिस ने सुनवाई करने बजाय की मारपीट, करीब एक सप्ताह से डिप्रेशन में था पीडि़त
जावरा। पिपलौदा के एक युवक पुलिस की कार्यप्रणाली से प्रताडि़त होकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मन बनाते हुए सोमवार को सुबह अपने खेत पर जाकर किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। जिस पर परिजन युवक को जावरा निजी नर्सिंगहोम उपचार के लिए लाए, जहां से उसे गंभीर हालत में रतलाम मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। इधर नर्सिंग होम पर मौजुद युवक की पत्नी और परिजनों ने पुलिस द्वारा युवक की शिकायत पर कार्रवाई करने बजाय उसके साथ मारपीट करने और प्रताडित करने के संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस पर परिजनों द्वारा लगाए आरोप के मामले में एसडीओपी संदीप मालवीय से चर्चा के लिए फोन लगाया तो उनका मोबाईल बंद था, जिसके चलते उनसे मामले में कोई बात नहीं हो सकी।

सोमवार को सुबह पिपलौदा के वार्ड क्रमांक 7 का निवासी समरथ पिता हरिराम धनगर ने अपने ही खेत पर कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। कीटनाशक सेवन की सूचना परिजनों को मिली तो वे तत्काल उसे लेकर जावरा के निजी नर्सिंग होम पर पहुंचे। नर्सिंग पहुंचे परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाते हुए कहा कि समरथ ने लीज पर ली गई खेती की पार्टनरशिप में पार्टनर के खिलाफ पिपलोद पुलिस थाने पर आवेदन दिया था। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसके साथ मारपीट की, जिसके चलते वह डिप्रेशन में चल रहा था। जिसके चलते पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया हैं। फसल के रुपए में मांगने पर नहीं दिए –
पीडि़त की पत्नी निर्मला ने बताया कि उसके पति और गांव के ही देवराम पिता बाबुलाल मोगिया ने 15 बीघा की खेती लीज पर ले रखी थी। दोनो ने मिलकर एक लाख पचास हजार रुपए लीज वाले व्यक्ति को दिये लेकिन पार्टनर देवराम ने पुरे वर्ष की पैदा हुई फसल को काटकर बेच दिया। समरथ ने अपने हिस्से रुपए मांगे तो देवराम ने कहा कि उसकी बेटी की शादी है ,मेरा कर्जा बहुत हो गया है ऐसा कहकर अगली फसल में हिसाब करने का बोला, लेकिन अगली फसल भी देवराम ने काटकर बेच दी। लेकिन समरथ को मांगने पर रुपए देने से मना कर दिया। रुपए मांगने पर देवराम ने समरथ के साथ लडाई झगड़ा करना शुरु कर दिया। जिस पर समरथ शिकायत पर लेकर पुलिस थाने पर पहुंचा था, जहां पदस्थ आरक्षक अनिल पाटीदार ने कार्रवाई करने के बजाय उसके पति के साथ मारपीट की, जिसके चलते उसका पति परेशान चल रहा था। जब वह अपने पड़ोसी के साथ पुलिस थाने पर पहुंची तो पुलिस ने आवेदन तो ले लिया, लेकिन कार्रवाई नहीं की, साथ गए पड़ोसी के साथ भी मारपीट की। ऐसे में पुलिस की इस कार्यप्रणाली से परेशान होकर उसके पति ने यह कदम उठाया हैं।

Post Views: 171
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जैन दादावाड़ी में सजा JSG नवकार का पारिवारिक उत्सव

January 15, 2026

युवा दिवस पर अभाविप ने आयोजित की प्रेरक भाषण प्रतियोगिता

January 15, 2026

दान, सेवा और करुणा के साथ लीनेस क्लब जावरा ने मनाई मकर संक्रांति

January 14, 2026
Don't Miss
जावरा

जैन दादावाड़ी में सजा JSG नवकार का पारिवारिक उत्सव

By EditorJanuary 15, 2026

– भामाशाहो का हुआ सम्मान, करुणा योजना को सराहा जावरा। जैन सोशल ग्रुप (JSG) नवकार…

युवा दिवस पर अभाविप ने आयोजित की प्रेरक भाषण प्रतियोगिता

January 15, 2026

पिपलौदा में खेलो एमपी यूथ गेम्स की ब्लॉक स्तरीय चयन प्रतियोगिता सम्पन्न

January 14, 2026

दान, सेवा और करुणा के साथ लीनेस क्लब जावरा ने मनाई मकर संक्रांति

January 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: [email protected]
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जैन दादावाड़ी में सजा JSG नवकार का पारिवारिक उत्सव

January 15, 2026

युवा दिवस पर अभाविप ने आयोजित की प्रेरक भाषण प्रतियोगिता

January 15, 2026

पिपलौदा में खेलो एमपी यूथ गेम्स की ब्लॉक स्तरीय चयन प्रतियोगिता सम्पन्न

January 14, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.