जावरा। रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी के रहवासी कई सालों से मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। कॉलोनी में नालियों के पानी की निकासी से लेकर पेयजल तक की समस्याएं हैं। नगरपालिका हस्तांतरण के अभाव में कुछ नहीं कर रही, कॉलोनाइजर को भी रहवासियों ने कई बार समस्याओं से अवगत करवाया। साथ ही रहवासी नगर पालिका अधिकारियों के साथ, कलेक्टर, एसडीएम समेत सभी जिम्मेदारों को कई बार ज्ञापन दे चुके लेकिन समस्या जस की तस है।
बुधवार को रहवासियों ने विधायक डॉ.राजेंद्र पांडेय को ज्ञापन देकर कॉलोनी में नाली के पानी की निकासी, अप्रोच रोड व पेयजल व्यवस्था करवाने की मांग की हंै। कॉलोनीवासी ने पार्षद रजत सोनी के साथ सुबह विधायक निवास पर पहुंचकर बताया कि कॉलोनी में 90 परिवार रह रहे हैं। नालियो के पानी की निकासी नहीं होने से मच्छरों की, साफ-सफाई एवं बदबू की समस्या बनी हुई हैं। सालों से रहवासी नारकीय जीवन जी रहे हैं। उक्त कॉलोनी से लगी आसपास की कॉलोनियों का गंदा पानी सडकों पर आ जाता है। कॉलोनाइजर कॉलोनी नपा में हैंडओवर करने को प्रक्रियाधीन होने की बात कहते है और नपा इसको अविकसित कॉलोनी बताती है। दोनों के बीच रहवासी परेशानी झेल रहे हैं। रहवासियों ने विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय से बारिश से पहले गंदे पानी की निकासी के लिए नाली की व्यवस्था करने की मांग की, जिस पर विधायक ने सभी जिम्मेदारों से चर्चा कर समस्या का शीघ्र अतिशीघ्र निपटारा करवाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान मोहन सैनी, मुकेश देवड़ा, भवानीशंकर शर्मा, नवीन गंगवानी, निक्की लखवानी, कुलदीप सिंह गुर, टेकचंद चंचलानी, दीपा बुधराजा, मीना मनवानी, मोनिका ललवानी, मंजू दायम, श्वेता चंचलानी, मानसी लखवानी, भूमि सोनी, संतोष शर्मा, दिव्या गंगवानी, डिंपल बैरागी, हेमा, संगीता चौहान, घनश्याम, नमन सैनी आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

