– सनराईज एकेडमी पर आयोजित किया नशा मुक्ति सेमिनार
जावरा। लायंस क्लब जावरा, लायंस एक्टिव एवं लायंस ओजस के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार, को सनराइज एकेडमी स्कूल पिपलोदा में नशा मुक्ति सेमिनार एवं दिव्यांग छात्रावास में बच्चों के साथ सेवा सप्ताह का समापन किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाजसेवी घनश्याम आचार्य, जितेंद्र सिंह राठौर पिपलोदा, समाजसेवी मनोज मेहता, सुरेंद्र कुमार सुराणा कंवर सा, ज्ञानचंद जैन जावरा उपस्थित हुए। कार्यक्रम का प्रारंभ माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वल से किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपाय एवं आत्मविश्वास से भरपूर जीवन जीने की प्रेरणा दी गई।
लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष एडवोकेट यश जैन ने कहा कि लायंस क्लब का उद्देश्य केवल सेवा नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता लाना हैं। नशा किसी व्यक्ति की नहीं, पूरे परिवार की समस्या बन जाता हैं। बच्चों को छोटी उम्र से ही यह सिखाना जरूरी है कि जीवन की असली खुशी स्वस्थ मन और स्वच्छ जीवन में है, न कि किसी नशे में। उन्होंने आगे कहा कि संस्था मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्त समाज के लिए लगातार जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
दिव्यांग छात्रावास में पौधाोपण कर बांटे दीपावली के उपहार –
सेमिनार के पश्चात कार्यक्रम का दूसरा चरण दिव्यांग छात्रावास पिपलोदा में आयोजित किया गया। जहाँ छात्रावास के संचालन कर रहे अंबालाल चौधरी ने राष्ट्रीय गान से कार्यक्रम का प्रारंभ किया और सभी समाजसेवी और लायंस क्लब के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया आगे कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बच्चों ने मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बाद में सभी दिव्यांग विद्यार्थियों को संस्था अध्यक्ष यश जैन एवं सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं महानुभाव ने बच्चों से चर्चा कर उनकी योग्यता की सराहना की ओर सभी आगे बढऩे की प्रेरणा देते हुए आने वाली दीपावली के उपलक्ष्य में संस्था द्वारा टी-शर्ट, मिठाई, शिक्षण सामग्री, फल, फुलझड़ी, अनार और चकरी भेंट की गईं। छात्रावास परिसर बच्चों की मुस्कुराहटों और उत्साह से गूंज उठा। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पहल न केवल खुशी बाँटने का माध्यम है, बल्कि बच्चों के बीच आत्मविश्वास और सामाजिक अपनापन बढ़ाने का एक प्रयास भी है।
इनकी रही उपस्थिति –
कार्यक्रम में क्लब के पूर्वाध्यक्ष अरुण संघवी, गोपाल सेठिया, संजयपूरी गोस्वामी, राजकुमार मारवाड़ी, शेखर नाहर, नरेंद्र संघवी, आनंद गर्ग, अशोक चोपड़ा, अर्पित चत्तर, नरेंद्र गुप्ता, गणेश मालवीय सहित सनराइज स्कूल के शिक्षकगण और दिव्यांग छात्रावास के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

