– शहर के अन्नक्षैत्र पर गरीबों व असहायों को कराया भोजन
जावरा। लायंस क्लब जावरा द्वारा चल रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत द्वितीय दिवस शुक्रवार को विभिन्न सेवा गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कार्यक्रम के तहत फूड फॉर हंगर अभियान में गरीब एवं ज़रूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया गया। लायंस क्लब के पदाधिकारी व सदस्यगण ने स्वयं अन्न क्षेत्र में पहुँचकर भोजन उपलब्ध कराया और सेवा का संदेश दिया। इसी कड़ी में वृद्धाश्रम जाकर वरिष्ठजनों की सेवा की गई। वहाँ उपस्थित सभी वृद्धों को प्रेम और स्नेह के साथ उनका स्वागत करते हुए फल प्रदान किए गए तथा उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम की जानकारी ली गई।
इनकी रही उपस्थिति –
इस अवसर पर लायंस क्लब जावरा के यश जैन एडवोकेट,अशोक चोपड़ा, राकेश कोचट्टा, लायंस क्लब ओजस अध्यक्ष शीतल मेहता, ममता सोनी, वर्षा अरोड़ा, लायंस ऐक्टिव की अध्यक्ष पारुल गर्ग, आनंद गर्ग, डॉ श्याम पाटीदार, क्लब के पूर्वाध्यक्ष पवन मोदी, सुजानमल कोचट्टा, राजकुमार मारवाड़ी, नरेंद्र संघवी, संदीप दसेड़ा, विजय राठौर, शेखर नाहर, कमल सारडा, शरद डुंगरवाल, मनीष कोचर, मुस्तफा सैफ एवं अन्य लायंस पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

