Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा की अनूठी प्रस्तुति, सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ गुरु पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
– दीप प्रज्वलन, गुरु पूजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरक संदेशों के बीच विद्यार्थियों ने गुरुजनों के प्रति व्यक्त की कृतज्ञता जावरा। कश्मीरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभात परिहार (पूर्व आचार्य) एवं अध्यक्ष अनिल पावेचा (विवेक भारती शिक्षण समिति के वरिष्ठ सदस्य) द्वारा माँ सरस्वती, प्रणवाक्षर ॐ एवं माँ भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर गुरु पूजन के साथ किया गया। प्रधानाचार्य शीला जैन दीदी ने अतिथियों का परिचय कराते हुए गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह…
गुरु पूर्णिमा पर जावरा में निकला भव्य चल समारोह, गुरु टेकचंदजी महाराज के 20वें वर्षगांठ महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
– सकल पंच दर्जी समाज के तत्वावधान में कलश यात्रा, चल समारोह, महाआरती और धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल जावरा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जावरा नगर में श्री दामोदरवंशी जूनू गुजराती दर्जी समाज सकल पंच, जावरा द्वारा गुरु टेकचंदजी महाराज के 20 वें वर्षगांठ महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक आयोजन एवं चल समारोह का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा एवं गुरु पूजन से हुई, जिसके बाद नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं…
– शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता : राजेन्द्र शर्मा – सम्मान एवं मिलन समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों, अधिकारियों और प्राचार्य का शाल-श्रीफल से सम्मान – गज़़लों, शेरो-शायरी और जन्मदिन समारोह ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा जावरा। हैप्पी सीनियर सिटीजन मंच द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सम्मान एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों एवं शिक्षकों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंच के संरक्षक राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि “शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह केवल शासकीय सेवा से मुक्त होता है। हमने अनेक कर्मचारियों के…
बड़ावदा में दिनदहाड़े दुकान से 14,700 रुपए की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
– कॉपी खरीदने के बहाने दुकान में घुसे बदमाश, सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से पुलिस ने दबोचा; एक आरोपी अब भी फरार बड़ावदा/जावरा। बड़ावदा थाना पुलिस ने दिनदहाड़े दुकान के गल्ले से 14,700 रुपए की चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 26 जुलाई को बड़ावदा के कस्टम चौराहा स्थित परमार कम्प्यूटर पर दो युवक बिना नंबर की काली पल्सर बाइक से पहुंचे। दोनों ने कॉपी खरीदने का बहाना बनाया और इसी…
जावरा CSP युवराज सिंह चौहान ने ऑफिस की सीढिय़ों पर बैठकर सुनी दिव्यांग महिला की फरियाद, दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
– जनसुनवाई में दिखाई संवेदनशीलता, रियावन की दिव्यांग महिला की समस्या सुनकर बीट अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश जावरा। जावरा के सीएसपी युवराज सिंह चौहान ने जनसुनवाई के दौरान संवेदनशील और मानवीय पहल का परिचय देते हुए अपने कार्यालय की सीढय़िों पर बैठकर एक दिव्यांग महिला की समस्या सुनी। इस पहल ने आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और सकारात्मक संदेश का संचार किया। जनसुनवाई में ग्राम रियावन निवासी दिव्यांग महिला गंगाबाई ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि वह शासकीय खुली भूमि पर शौचालय का निर्माण कराना चाहती हैं, लेकिन गांव के ही आशाबाई गोरखनाथ एवं कन्हैयालाल पूनमचंद…
बड़ावदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 290 किलो डोडाचूरा से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 14.50 लाख रुपए का मादक पदार्थ बरामद
– “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत कार्रवाई, चालक और साथी वाहन छोड़कर फरार, पुलिस तलाश में जुटी बड़ावदा/रतलाम। रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ावदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना पुलिस ने बिना नंबर की पावरट्रैक ट्रैक्टर-ट्रॉली से 289.988 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 14.50 लाख रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक और उसका एक साथी पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा…
– विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने कहा, “कावड़ यात्रा सेवा, समरसता और सनातन परंपरा का प्रतीक है।” – त्रिवेणी संगम के पवित्र जल से होगा बाबा केदारेश्वर महादेव का जलाभिषेक। जावरा। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर शिव भक्त सेवा समिति द्वारा आयोजित होने वाली चतुर्थ सामाजिक समरसता कावड़ यात्रा को लेकर मंगलवार को द ग्रेट पदमा होटल में वृहद बैठक आयोजित की गई। यह यात्रा 22 अगस्त से 24 अगस्त तक श्री मनकामनेश्वर महादेव, मिण्डाजी से केदारेश्वर महादेव, सैलाना तक निकाली जाएगी। बैठक में दो हजार से अधिक शिवभक्तों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेन्द्र…
बड़ावदा नगर परिषद में सियासी भूचाल : सभापति ने दिया इस्तीफा, अध्यक्ष और अध्यक्ष पति पर लगाए गंभीर आरोप
– अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष पर आरोप लगाकर सत्ता पक्ष की पार्षद ने दिया त्यागपत्र – त्यागपत्र में नियम विरुद्ध कार्य कराने, क्कढ्ढष्ट प्रक्रिया में हस्तक्षेप और कर्मचारियों पर दबाव बनाने के आरोप; मामले ने पकड़ा राजनीतिक तूल बड़ावदा (रतलाम)। नगर परिषद बड़ावदा की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। नगर परिषद की क्कढ्ढष्ट समिति की सभापति एवं भाजपा पार्षद विनिता शैलेन्द्र व्यास ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (ष्टरूह्र) को सौंपे अपने त्यागपत्र में नगर परिषद अध्यक्ष एवं अध्यक्ष के पति पर गैरसंवैधानिक, अनैतिक और नियम…
जेपीएस किड्स में ‘मानसून पार्टी’ की धूम, नन्हे-मुन्नों ने डांस, वॉटर गेम्स और मडी प्ले के साथ मनाया बारिश का उत्सव
– रंग-बिरंगी गतिविधियों, स्वादिष्ट ट्रीट और शिक्षकों के स्नेहिल मार्गदर्शन के बीच बच्चों ने खेल-खेल में सीखा प्रकृति से जुडऩे का संदेश जावरा। बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच जावरा स्थित जेपीएस किड्स में प्री-प्राइमरी (नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी) के विद्यार्थियों के लिए आयोजित “मानसून संग मस्ती के रंग” थीम पर आधारित मानसून पार्टी उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुई। पूरे विद्यालय परिसर में बच्चों की खिलखिलाहट, संगीत की मधुर धुनों और वर्षा ऋतु के रंगों ने मनमोहक वातावरण बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद नन्हे विद्यार्थियों ने वॉटर गेम्स, मडी…
फसल बीमा में भारी गड़बड़ी का आरोप : जावरा में कांग्रेस का प्रदर्शन, वंचित किसानों को लाभ नहीं मिलने पर 3 अगस्त को घेराव की चेतावनी
– एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 97 हजार किसानों को बीमा मिलने का दावा, कांग्रेस बोली—69 करोड़ प्रीमियम लेकर केवल 44.43 करोड़ का भुगतान, किसानों के साथ अन्याय जावरा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2025 की खरीफ फसल का बीमा वितरण शुरू होते ही जावरा विधानसभा सहित पूरे रतलाम जिले में किसानों का आक्रोश सामने आने लगा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा एवं पिपलोदा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और किसानों ने एसडीएम जावरा रचना शर्मा को ज्ञापन सौंपकर फसल बीमा राशि में कथित विसंगतियों को तत्काल दूर करने तथा वंचित किसानों को भी बीमा का लाभ देने की…
