Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– टीजीपी रिसोर्ट में दोपहर 1 बजे जुटेंगे शिव भक्त, चौथे वर्ष निकलने वाली कांवड़ यात्रा की रूपरेखा होगी तय जावरा। शिव भक्त सेवा समिति, जावरा द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सामाजिक समरसता कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार, 28 जुलाई को पिपलौदा रोड स्थित टीजीपी रिसोर्ट में दोपहर 1 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। समिति ने सभी शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। समिति के संस्थापक प्रांजल पाण्डेय ने बताया कि सामाजिक समरसता कांवड़…
– केले, पाम एवं सजावटी पौधों का रोपण, विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल का लिया संकल्प जावरा। प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जेपीएस किड्स, रतलाम नाका शाखा, जावरा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों ने अपने छोटे-छोटे हाथों से पौधे लगाकर हरियाली का संदेश दिया। विद्यालय परिसर के गार्डन कैंपस में केले, पाम सहित विभिन्न छायादार एवं सजावटी पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर मूणत ग्रुप के डायरेक्टर विनोद मूणत, डायरेक्टर कमल मूणत, प्राचार्य डॉ. पीयूष मूणत, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक…
जावरा में पहली बार निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, 26 जुलाई को भक्तिमय होगा पूरा नगर
– ISKCON के तत्वावधान में दोपहर 3 बजे मठ मंदिर से निकलेगी ऐतिहासिक रथ यात्रा, नगरभर में होगा भव्य स्वागत, आरती और पुष्पवर्षा जावरा। जावरा नगर के धार्मिक इतिहास में पहली बार भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ ((ISKCON)) के तत्वावधान में आयोजित यह ऐतिहासिक धार्मिक यात्रा रविवार, 26 जुलाई 2026 को दोपहर 3 बजे मठ मंदिर, रपट रोड, जावरा से प्रारंभ होगी। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। रथ यात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ, उनके बड़े भाई श्री बलभद्र एवं बहन माता सुभद्रा…
– ढोढर बाछड़ा डेरे में पुलिस का छापा, पीटा एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार। जावरा/ढोढर। रतलाम पुलिस ने नाबालिग लड़कियों से कथित रूप से अनैतिक देह व्यापार करवाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम ढोढर स्थित बाछड़ा डेरे पर छापेमारी कर दो नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया और आरोपी के खिलाफ पीटा एक्ट, बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में अनैतिक देह व्यापार के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।…
जावरा को मिली 56.50 करोड़ की बड़ी सौगात, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी
– राकोदा-माऊखेड़ी-रियावन-कालूखेड़ा और मावता-रियावन-बड़ायला माताजी मार्ग का होगा निर्माण, टेंडर प्रक्रिया शुरू जावरा। जावरा विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है। विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के लगातार प्रयासों से क्षेत्र के दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों के लिए 56 करोड़ 50 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है और आगामी दिनों में निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। विधायक डॉ. पांडेय लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने के…
– नंदकिशोर स्मृति अवार्ड से सम्मानित हुए संजय भाटी – इंदौर के फीनिक्स मॉल में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन, एंजेल फैमिली के बॉलीवुड गूंज शो ने जीता दिल – इंदौर में सजा कला और फैशन का महाकुंभ जावरा। फीनिक्स मॉल इंदौर में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल आर्टिस्ट चैंपियनशिप (एनएसी) कला, फैशन और सौंदर्य का भव्य संगम साबित हुई। आयोजन में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से आए कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीन दिनों तक चले इस मेगा इवेंट में हजारों लोगों ने सहभागिता कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्नति सिंह के नेतृत्व में हुआ भव्य आयोजन…
सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल जावरा में रंगोली के माध्यम से गूंजा नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने कहा- “नशे से दूरी, है ज़रूरी”
– मध्यप्रदेश पुलिस के जनजागरूकता अभियान में विद्यार्थियों ने बनाई आकर्षक रंगोली – पुलिस अधिकारियों ने दिलाई नशामुक्त समाज की शपथ जावरा। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी, है ज़रूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत स्थानीय सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल, जावरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की सबसे आकर्षक प्रस्तुति विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई संदेशात्मक रंगोली रही। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए “Say No To Drugs”…
अब सिर्फ 7 दिन बाकी ! जावरा में राजपूती शाही पोशाकों की मेगा सेल का आखिरी मौका, भारी डिस्काउंट का लाभ उठाएं
– 31 जुलाई तक ही चलेगी हुकुम सा बुटीक की मेगा सेल, खरीदारी के लिए उमड़ रहे ग्राहक जावरा। आने वाले सावन और रक्षाबंधन के साथ ही शादी सीजन के लिए यदि आप राजपूती शाही पोशाक खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब देर न करें। हुकुम सा बुटीक, जोधपुर द्वारा जावरा में आयोजित मेगा सेल अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। 31 जुलाई 2026 तक चलने वाली इस सेल में अब सिर्फ 7 दिन शेष हैं। आयोजकों के अनुसार, ग्राहकों का शानदार प्रतिसाद मिल रहा है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं व परिवार खरीदारी के लिए…
जावरा कोर्ट परिसर में छत गिरने के अगले ही दिन चला बुलडोजर, कोर्ट परिसर का जर्जर भवन गिराया गया
– जावरा कोर्ट परिसर में छत गिरने के एक दिन बाद प्रशासन की कार्रवाई, जर्जर आधार केंद्र भवन किया ध्वस्त – नगर पालिका की कार्रवाई; छत गिरने के बाद मंडरा रहे बड़े खतरे को किया खत्म, अभिभाषक संघ की मौजूदगी में हटाया गया भवन जावरा। जावरा कोर्ट परिसर स्थित पानी की प्याऊ एवं आधार सुविधा केंद्र की छत गिरने की घटना के बाद नगर पालिका ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पूरे जर्जर भवन को ध्वस्त कर दिया। बुधवार को हुई घटना में बड़ा हादसा टल गया था और मौजूद लोग बाल-बाल बच गए थे। इसके बाद प्रशासन ने…
– डीपी धाकड़ के नेतृत्व में 300 किसानों ने एसडीएम रचना शर्मा को सौंपा ज्ञापन – सेजावता के किसानों का आरोप—कॉलोनाइजर ने पुश्तैनी रास्ते पर दीवार खड़ी कर बंद किया आवागमन, जल निकासी भी रोकी – तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी। जावरा। ग्राम सेजावता के सैकड़ों किसानों का गुस्सा गुरुवार को उस समय फूट पड़ा जब जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) रचना शर्मा के कार्यालय पहुंचे और अपनी वर्षों पुरानी कृषि भूमि तक जाने वाले रास्ते को खुलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पूर्व…
