Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– ग्राम पिपलिया सिसोदिया के खेतों के कच्चे रास्ते पर पुलिस की दबिश, 60 किलो 750 ग्राम डोडाचूरा जब्त – एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू। रतलाम/आलोट। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आलोट थाना पुलिस ने ग्राम पिपलिया सिसोदिया के खेतों के कच्चे रास्ते पर दबिश देकर 60 किलो 750 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 9 लाख 11 हजार 250 रुपये बताई गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि…
– जय माँ चामुंडा उत्सव समिति, नित्यानंद धाम कॉलोनी की अनूठी पहल; नवरात्रि में नौ दिनों तक गरबा करने वाली बालिकाओं को सम्मान स्वरूप दी तलवारें जावरा। जय माँ चामुंडा उत्सव समिति, नित्यानंद धाम कॉलोनी द्वारा शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर गरबा आयोजन के पश्चात बालिकाओं को उपहार स्वरूप तलवारें भेंट की गईं। साथ ही अन्य उपहार भी समिति द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों के लिए कन्या भोज का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।समिति अध्यक्ष जगदीश आंजना ने बताया कि नवरात्रि के दौरान बालिकाओं ने लगातार नौ दिनों तक…
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, 4 दिसंबर को भोपाल में होगा प्रदेश स्तरीय धर्म सम्मेलन
– गौधाम तालिदाना में संतों, गौशाला पदाधिकारियों एवं गौ भक्तों की संयुक्त बैठक संपन्न, गौ सम्मान यात्रा में सहभागिता की अपील जावरा। गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर आगामी 4 दिसंबर को भोपाल में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय धर्म सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में विगत दिनों गौधाम तालिदाना में आसपास की विभिन्न गौशालाओं के पदाधिकारियों एवं गौ भक्तों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर निकाली जा रही गौ सम्मान यात्रा और भोपाल में होने वाले धर्म सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में विशेष मार्गदर्शन देते हुए…
जावरा की सरगम वर्मा ने कराते में जीता गोल्ड मेडल, हैदराबाद में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
– भीलवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय ग्लोबल वन ओपन कराते चैंपियनशिप में हासिल की सफलता – अगले माह हैदराबाद में राष्ट्रीय स्पर्धा में दिखाएंगी दमखम जावरा। जावरा की होनहार बेटी सरगम वर्मा ने कराते प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में आयोजित राज्य स्तरीय ग्लोबल वन ओपन कराते चैंपियनशिप में सरगम वर्मा, पिता गौरव वर्मा, ने अंडर-14 वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने अगले माह हैदराबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। सरगम वर्मा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता…
– खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल ने छावनी रोड स्थित फर्म का किया निरीक्षण, महाराजा स्वीट्स शक्कर बूरा का सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजा जावरा। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति बघेल ने छावनी रोड, जावरा स्थित राज फूड प्रोडक्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फर्म का संचालन तरुण फूलवानी, पिता पुरुषोत्तम दास फूलवानी द्वारा किया जाना पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मौके पर फर्म संचालक को खाद्य रजिस्ट्रेशन प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मिलावट की…
जावरा में भारत विकास परिषद का शरद पूर्णिमा आयोजन, गरबा-डांडिया और शस्त्र पूजन ने बांधा समां
– मातृशक्ति एवं बालिकाओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रेणुका शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर रखे विचार जावरा। भारत विकास परिषद, शाखा जावरा द्वारा 25 अक्टूबर 2026 को शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रथम बार भव्य आयोजन एवं पारिवारिक सभा का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक उल्लास और पारिवारिक सौहार्द से परिपूर्ण इस कार्यक्रम में संस्था की मातृशक्तियों एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। माता रानी के समक्ष गरबा एवं डांडिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने आयोजन को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा एवं मां भारती के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।…
जावरा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 300 लीटर कच्ची शराब नष्ट, महिला के खिलाफ केस दर्ज
– औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने कंजर डेरा उकेडिय़ा में दी दबिश -कच्ची हाथभट्टी शराब बनाने का लहान नष्ट कर 7 लीटर कच्ची शराब जब्त की जावरा। रतलाम जिले में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाना पुलिस ने कंजर डेरा उकेडिय़ा में दबिश देकर अवैध कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार करीब 300 लीटर लहान नष्ट किया और मौके से 7 लीटर कच्ची शराब जब्त की। मामले में एक महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है। गुप्त…
-पिकअप-बोलेरो और हुंडई वेन्यू कार जब्त, शराब के नेटवर्क को लेकर पुलिस की पूछताछ जारी जावरा/रिंगनोद। जिले में अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिंगनोद थाना पुलिस की असावती चौकी ने 170 पेटी बीयर जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक पिकअप-बोलेरो और एक हुंडई वेन्यू कार भी जब्त की है। शराब और दोनों वाहनों सहित जब्त मशरूके की कुल अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अब शराब के स्रोत, परिवहन के नेटवर्क और मामले में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। गोशाला के…
अफीम नीति 2026-27 : 4.4 किलो मॉर्फिन पर चीरा लाइसेंस, 10 हजार नए किसानों को मौका; कम औसत वालों की बढ़ी चिंता
– 10 हजार से अधिक नए किसानों को मिलेगा खेती का मौका, सीपीएस किसानों और पुराने लाइसेंसधारियों को भी राहत – सांसद सुधीर गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री का जताया आभार जावरा/मंदसौर। अफीम की खेती करने वाले किसानों के लिए नई नीति ने कहीं खेती का रास्ता खोला है, तो कहीं पात्रता के मानकों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। केंद्र सरकार ने फसल वर्ष 2026-27 की अफीम लाइसेंसिंग नीति शनिवार को घोषित कर दी है। एक ओर 10 हजार से अधिक नए किसानों को खेती से जोडऩे, सीपीएस पद्धति के किसानों को राहत देने और पुराने लाइसेंस…
स्कूल मर्ज हुए, बच्चे सांदीपनि पहुंचे : फिर पुराने स्कूलों में ताले के पीछे क्यों कैद है बच्चों का रिकॉर्ड ?
– कलेक्टर ने खाली भवनों में आंगनवाडिय़ां शिफ्ट करने के आदेश दिए, लेकिन पुराने स्कूलों का रिकॉर्ड, फर्नीचर और सरकारी सामग्री अब तक वहीं! – भवन हैंडओवर होने से पहले जवाबदेही तय होगी या फिर विभाग एक-दूसरे का मुंह ताकते रहेंगे ? जावरा। शहर के कई सरकारी स्कूल मर्ज हो गए, बच्चे और स्टाफ सांदीपनि स्कूल पहुंच गए, लेकिन विद्यार्थियों का रिकॉर्ड, फर्नीचर और अन्य सरकारी सामग्री पुराने स्कूलों के बंद भवनों में ही पड़ी है। अब जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया ने इन्हीं खाली भवनों में किराए पर चल रही आंगनवाडिय़ों को स्थानांतरित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।…
