– महाष्टमी पर श्रीराम मंदिर बड़ा मालीपुरा में हुआ आयोजन, कन्याओं को भोजन कराकर लिया आशीर्वाद
जावरा। नवरात्रि के पावन महापर्व पर महाष्टमी के अवसर पर जय मां आस्था ग्रुप, बड़ा मालीपुरा जावरा द्वारा श्रीराम मंदिर, बड़ा मालीपुरा में कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान 501 बालिकाओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया तथा विधि-विधान से कन्या पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया गया।
हर वर्ष की परंपरा के अनुसार आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने सहभागिता की। आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल रहा। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और नवरात्रि की धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका राजस्व समिति के चेयरमैन लोकेश विजवा, समाजसेवी रामचंद्र सोलंकी, कन्हैयालाल विजवा, किशोर मौर्य, भरत जैतवार, जीवन चारोडिया, कृष्ण सैनी, सत्यनारायण पांचाल, राहुल गहलोत, जितेन देवड़ा, अनिल रावल, राजू महावर, तारेश दयया एवं विजय रावल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आस्था ग्रुप के सदस्यों की रही सहभागिता –
आयोजन को सफल बनाने में जय मां आस्था ग्रुप के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर लखन धनोतिया, शंकर रावल, अर्जुन दायम, हरीश रावल, बबलू धनोतिया, अंकित धनोतिया, राकेश रावल, प्रहलाद महावर, नीरज रावल, रवि रावल, भेरूलाल यादव, प्रकाश सैनी, अंकित सैनी, राहुल देवड़ा, बंसीलाल चौहान एवं विनोद धनोतिया सहित ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित रहे। महाष्टमी पर आयोजित इस कन्या भोज के माध्यम से श्रद्धा, सेवा और धार्मिक परंपरा का संदेश दिया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

