• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में जल संकट की आहट! जनवरी-फरवरी से बिगड़ सकते हैं हालात, भाजपा पार्षद दल ने उठाई विशेष सम्मेलन की मांग

October 27, 2026

नशे की तस्करी में झाबुआ की 4 महिलाएं गिरफ्तार! आलोट पुलिस ने 9.11 लाख का डोडाचूरा पकड़ा

October 27, 2026

JAORA : शरद पूर्णिमा पर बालिकाओं को भेंट की तलवारें, कन्या भोज का आयोजन

October 27, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, October 27
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»नशे की तस्करी में झाबुआ की 4 महिलाएं गिरफ्तार! आलोट पुलिस ने 9.11 लाख का डोडाचूरा पकड़ा
क्राइम न्यूज़

नशे की तस्करी में झाबुआ की 4 महिलाएं गिरफ्तार! आलोट पुलिस ने 9.11 लाख का डोडाचूरा पकड़ा

EditorBy EditorOctober 27, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– ग्राम पिपलिया सिसोदिया के खेतों के कच्चे रास्ते पर पुलिस की दबिश, 60 किलो 750 ग्राम डोडाचूरा जब्त
– एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू।
रतलाम/आलोट। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आलोट थाना पुलिस ने ग्राम पिपलिया सिसोदिया के खेतों के कच्चे रास्ते पर दबिश देकर 60 किलो 750 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 9 लाख 11 हजार 250 रुपये बताई गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि डोडाचूरा कहां से लाया गया था और तस्करी के पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाया जा सके।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई –
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर आलोट थाना पुलिस ने ग्राम पिपलिया सिसोदिया के खेतों के कच्चे रास्ते पर कार्रवाई की। इस दौरान चार महिलाओं को पकड़ा गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए उनके कब्जे से 60 किलो 750 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया।
झाबुआ जिले की रहने वाली हैं चारों आरोपी –
पुलिस द्वारा गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रेवा पति भुरा कलारा (35 वर्ष) निवासी ग्राम कालिया वीरन, थाना मेघनगर, जिला झाबुआ, ललिता पति दिनेश बारिया (38 वर्ष) निवासी ग्राम राखडिय़ा, थाना मेघनगर, जिला झाबुआ, रमिला पति परसु वसुनिया (40 वर्ष) निवासी सालामहुड़ा, थाना कल्याणपुरा, जिला झाबुआ तथा सन्नु पति बाबु निनामा (40 वर्ष) निवासी सैलानी मोहल्ला, मेघनगर, जिला झाबुआ के रुप में हुई। ये सभी महिलाए अपने सिर पर गठरी के रुप में रखकर ले जा रही थी।9.11 लाख रुपये का डोडाचूरा जब्त –
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 60 किलो 750 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 9,11,250 रुपये आंकी गई है। मामले में थाना आलोट पर अएनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस –
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान मादक पदार्थ के स्रोत, उसे ले जाने के उद्देश्य और तस्करी से जुड़े अन्य संभावित लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई –
यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में निरीक्षक योगेश पाटीदार, उपनिरीक्षक आर.सी. खडिय़ा, प्रधान आरक्षक अमित भावसार, महिला आरक्षक अनिता तथा आरक्षक अभिनंदन, सुनील चुनारा, थॉमस भाभर, रौनक पोरवाल और मुकेश की भूमिका रही।

Post Views: 3
#crime news #dodachura #jaora news today
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में जल संकट की आहट! जनवरी-फरवरी से बिगड़ सकते हैं हालात, भाजपा पार्षद दल ने उठाई विशेष सम्मेलन की मांग

October 27, 2026

JAORA : शरद पूर्णिमा पर बालिकाओं को भेंट की तलवारें, कन्या भोज का आयोजन

October 27, 2026

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, 4 दिसंबर को भोपाल में होगा प्रदेश स्तरीय धर्म सम्मेलन

October 27, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में जल संकट की आहट! जनवरी-फरवरी से बिगड़ सकते हैं हालात, भाजपा पार्षद दल ने उठाई विशेष सम्मेलन की मांग

By EditorOctober 27, 2026

– कम बारिश से गहराई पेयजल संकट की चिंता, फिल्टर प्लांट और मलेनी नदी बैराज…

नशे की तस्करी में झाबुआ की 4 महिलाएं गिरफ्तार! आलोट पुलिस ने 9.11 लाख का डोडाचूरा पकड़ा

October 27, 2026

JAORA : शरद पूर्णिमा पर बालिकाओं को भेंट की तलवारें, कन्या भोज का आयोजन

October 27, 2026

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, 4 दिसंबर को भोपाल में होगा प्रदेश स्तरीय धर्म सम्मेलन

October 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में जल संकट की आहट! जनवरी-फरवरी से बिगड़ सकते हैं हालात, भाजपा पार्षद दल ने उठाई विशेष सम्मेलन की मांग

October 27, 2026

नशे की तस्करी में झाबुआ की 4 महिलाएं गिरफ्तार! आलोट पुलिस ने 9.11 लाख का डोडाचूरा पकड़ा

October 27, 2026

JAORA : शरद पूर्णिमा पर बालिकाओं को भेंट की तलवारें, कन्या भोज का आयोजन

October 27, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.