• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई: असावती में 170 पेटी अवैध बीयर जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

October 24, 2026

अफीम नीति 2026-27 : 4.4 किलो मॉर्फिन पर चीरा लाइसेंस, 10 हजार नए किसानों को मौका; कम औसत वालों की बढ़ी चिंता

October 24, 2026

स्कूल मर्ज हुए, बच्चे सांदीपनि पहुंचे : फिर पुराने स्कूलों में ताले के पीछे क्यों कैद है बच्चों का रिकॉर्ड ?

October 23, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, October 24
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई: असावती में 170 पेटी अवैध बीयर जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम न्यूज़

रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई: असावती में 170 पेटी अवैध बीयर जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

EditorBy EditorOctober 24, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

-पिकअप-बोलेरो और हुंडई वेन्यू कार जब्त, शराब के नेटवर्क को लेकर पुलिस की पूछताछ जारी
जावरा/रिंगनोद। जिले में अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रिंगनोद थाना पुलिस की असावती चौकी ने 170 पेटी बीयर जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक पिकअप-बोलेरो और एक हुंडई वेन्यू कार भी जब्त की है। शराब और दोनों वाहनों सहित जब्त मशरूके की कुल अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अब शराब के स्रोत, परिवहन के नेटवर्क और मामले में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
गोशाला के पास घेराबंदी कर पकड़े वाहन –
रिंगनोद थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह जादौन ने बताया कि 24 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर असावती चौकी पुलिस ने ताल रोड स्थित गोशाला के पास घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेने पर माउंट एवरेस्ट 6000 कंपनी की बीयर की 170 पेटियां बरामद हुईं। प्रत्येक पेटी में 24 केन और प्रत्येक केन में 500 मिलीलीटर बीयर थी। इस तरह कुल 4,080 बीयर केन, यानी 2,040 लीटर बीयर जब्त की गई।वाहन और शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार –
पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेश पिता देवराम मीणा (27 वर्ष), निवासी डोराना, थाना नई आबादी, जिला मंदसौर, शक्तिसिंह पिता कुशालसिंह राठौर (30 वर्ष), निवासी गोराडिय़ा गोर, थाना सीतामऊ, जिला मंदसौर, दुर्गेश राणावत पिता महावीरसिंह राणावत (38 वर्ष), निवासी डोराना, थाना नई आबादी, जिला मंदसौर तथा रंजीतसिंह पिता शीतलसिंह राठौर (38 वर्ष), निवासी कुम्हारी, थाना रिंगनोद, जिला रतलाम शामिल हैं। आरोपियो के कब्जे से पुलिस ने माउंट एवरेस्ट 6000 कंपनी की बीयर की 170 पेटियां, कुल 2,040 लीटर, पिकअप-बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 14 जीसी 1642 तथा काले रंग की हुंडई वेन्यू कार जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार, जब्त शराब और दोनों वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये है।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज –
इस मामले में थाना रिंगनोद पर धारा 34(2), आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में शराब कहां से लाई गई थी, इसे कहां पहुंचाया जाना था और इस गतिविधि में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, इन बिंदुओं पर पूछताछ जारी है। विवेचना में अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका –
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रिंगनोद जितेंद्र सिंह जादौन, चौकी प्रभारी असावती उपनिरीक्षक शरीफ खान, सहायक उपनिरीक्षक कमलेश सीनम, आरक्षक मनोज परिहार, नारायण धाकड़, दिनेश गुर्जर, तरुण पोकरवाल तथा सैनिक जितेंद्र परमार की सराहनीय भूमिका रही।

Post Views: 1
#abkari #bear #jaora news today #PoliceAction #Ringnod news #SP Ratlam
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

अफीम नीति 2026-27 : 4.4 किलो मॉर्फिन पर चीरा लाइसेंस, 10 हजार नए किसानों को मौका; कम औसत वालों की बढ़ी चिंता

October 24, 2026

स्कूल मर्ज हुए, बच्चे सांदीपनि पहुंचे : फिर पुराने स्कूलों में ताले के पीछे क्यों कैद है बच्चों का रिकॉर्ड ?

October 23, 2026

बदनावर में बिजली कंपनी का लाइन परिचालक 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया, लोकायुक्त इंदौर की कार्रवाई

October 23, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई: असावती में 170 पेटी अवैध बीयर जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

By EditorOctober 24, 2026

-पिकअप-बोलेरो और हुंडई वेन्यू कार जब्त, शराब के नेटवर्क को लेकर पुलिस की पूछताछ जारी…

अफीम नीति 2026-27 : 4.4 किलो मॉर्फिन पर चीरा लाइसेंस, 10 हजार नए किसानों को मौका; कम औसत वालों की बढ़ी चिंता

October 24, 2026

स्कूल मर्ज हुए, बच्चे सांदीपनि पहुंचे : फिर पुराने स्कूलों में ताले के पीछे क्यों कैद है बच्चों का रिकॉर्ड ?

October 23, 2026

बदनावर में बिजली कंपनी का लाइन परिचालक 4 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया, लोकायुक्त इंदौर की कार्रवाई

October 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई: असावती में 170 पेटी अवैध बीयर जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

October 24, 2026

अफीम नीति 2026-27 : 4.4 किलो मॉर्फिन पर चीरा लाइसेंस, 10 हजार नए किसानों को मौका; कम औसत वालों की बढ़ी चिंता

October 24, 2026

स्कूल मर्ज हुए, बच्चे सांदीपनि पहुंचे : फिर पुराने स्कूलों में ताले के पीछे क्यों कैद है बच्चों का रिकॉर्ड ?

October 23, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.