– भीलवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय ग्लोबल वन ओपन कराते चैंपियनशिप में हासिल की सफलता
– अगले माह हैदराबाद में राष्ट्रीय स्पर्धा में दिखाएंगी दमखम
जावरा। जावरा की होनहार बेटी सरगम वर्मा ने कराते प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में आयोजित राज्य स्तरीय ग्लोबल वन ओपन कराते चैंपियनशिप में सरगम वर्मा, पिता गौरव वर्मा, ने अंडर-14 वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने अगले माह हैदराबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।
सरगम वर्मा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगी। विशेष बात यह है कि सरगम का चयन कराते की काता और कुमिते, दोनों श्रेणियों में गोल्ड मेडल प्राप्त करने के आधार पर हुआ है। उल्लेखनीय है कि सरगम इससे पहले भी अंडर-12 वर्ग की प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन और मेहनत के दम पर उन्होंने एक बार फिर अपनी प्रतिभा साबित की है।
विद्यालय परिवार और परिजनों ने दी बधाई –
सरगम की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। उनकी यह उपलब्धि जावरा के लिए गौरव का विषय है।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

