– जावरा के त्रिमूर्ति हायर सेकेण्डरी स्कूल का म्यूजिक ग्रुप गया था पिकनिक मनाने
– ग्रुप में प्राचार्य सहित करीब 15 से अधिक छात्र-शिक्षक गए थे पिकनिक
– पानी में डूबने से तीन की गई जान; दीनदयाल नगर थाना पुलिस जांच में जुटी
रतलाम/जावरा। रतलाम की जामण पाटली नदी के पैराडाइज वैली क्षेत्र में रविवार को पिकनिक मनाने पहुंचे जावरा के त्रिमूर्ति स्कूल के छात्र-शिक्षकों के दल के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। पानी में डूबने से दो शिक्षकों और एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। जबकि कुछ छात्र व छात्राऐं आशिक रुप से घायल हुए। हादसे की खबर मिलते ही समूचे जिले में सनसनी फैल गई और स्कूल परिवार सहित परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार शहर के मंछापूर्ण हनुमान मंदिर क्षैत्र में स्थित त्रिमूर्ति हायर सेकेण्डरी स्कूल जावरा से प्राचार्य सहित करीब 15 से 17 छात्र-शिक्षक पिकनिक मनाने पैराडाइज वैली पहुंचे थे। इसी दौरान पानी में हुए हादसे में दो शिक्षक और एक छात्र डूब गए। हादसे में जावरा के तिलक नगर निवासी शिक्षक विजय सिंह, खारीवाल कॉलोनी निवासी शिक्षक प्रिंस मोदी और ग्राम उपरवाड़ा के छात्र हर्षित पाटीदार की मौत हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर मौजुद कुछ पत्रकार हादसे में घायल हुई छात्रा खुशी रायकवार को अपनी बाईक से लेकर अस्पताल पहुंचे और उसका उपचार करवाया। घटना की सूचना मिलते ही दीनदयाल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतकों के शवों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। हादसे की खबर जावरा पहुंचते ही त्रिमूर्ति स्कूल परिवार और मृतकों के परिजनों में मातम छा गया। पुलिस द्वारा घटना के पूरे घटनाक्रम और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

