• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, September 23
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा में जैन समाज का बड़ा विरोध प्रदर्शन : रीवा घटना के बाद निकाली मौन रैली, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
जावरा

जावरा में जैन समाज का बड़ा विरोध प्रदर्शन : रीवा घटना के बाद निकाली मौन रैली, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

EditorBy EditorMay 25, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– शहर के घंटाघर चौराहे पर एकत्रित होकर निकाली वाहन रैली, प्रमुख मार्गो से होकर पहुंचे एसडीएम कार्यालय
– विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय और सांसद सुधीर गुप्ता को दी ज्ञापन की प्रतिलिपि
– करणी सेना परिवार प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर ने भी लिखा मुख्यमंत्री को पत्र
जावरा। जावरा में सकल जैन समाज ने रीवा में जैन साध्वियों के साथ हुई दर्दनाक घटना के विरोध में मौन वाहन रैली निकालकर कड़ा आक्रोश जताया। समाजजनों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपते हुए साधु-साध्वियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की।
7 रीवा में जैन साध्वियों के साथ हुई दर्दनाक घटना के विरोध में जावरा में सकल जैन समाज द्वारा मौन वाहन रैली निकालकर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। रैली के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम अनुविभागीय अधिकारी सुनिल जायसवाल को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं ज्ञापन की प्रतिलिपि विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय तथा सांसद सुधीर गुप्ता के प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी को सौंपी। रीवा की घटना से देशभर में आक्रोश –
20 मई को रीवा में विहार कर रही तीन जैन साध्वियों को एक कार चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक कुचल दिया गया। इस घटना में पूज्य श्रुतिमति माताजी महाराज का मौके पर ही देवलोकगमन हो गया, वहीं पूज्य उपसमिति माताजी महाराज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य साध्वी का उपचार जारी है। घटना के बाद पूरे देश में जैन समाज में गहरा आक्रोश है।
काली पट्टी बांधकर निकाली मौन रैली –
घटना के विरोध में जावरा में सकल जैन समाज द्वारा हाथों में काली पट्टी बांधकर घंटाघर चौराहे से मौन वाहन रैली निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। यहां अनुविभागीय अधिकारी सुनील जायसवाल को ज्ञापन सौंपा गया।सुरक्षा की मांग, साजिश की आशंका –
जैन समाज ने इस घटना को गंभीर बताते हुए इसे संभावित साजिश बताया और मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु जैन साधु-साध्वियों को विहार के दौरान विशेष सुरक्षा प्रदान की जाए। इस विरोध प्रदर्शन में विभिन्न जैन संघों के साथ-साथ सामाजिक, व्यापारी एवं अन्य संगठनों का भी व्यापक समर्थन देखने को मिला। वहीं करणी सेना परिवार प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जैन साधु साध्वियों की सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –
खरतरगच्छ श्रीसंघ अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, त्रिस्तुतिक श्रीसंघ अध्यक्ष प्रकाश चौरडिय़ा, साधुमार्गी संघ अध्यक्ष पंकज काठेड़, हुमड़ संघ अध्यक्ष रितेश जैन, शांत क्रांत संघ अध्यक्ष अनिल पोखरना, दिगंबर संघ अध्यक्ष पवन पाटनी, नरसिंहपुरा संघ सचिव अजय डोसी, त्रिस्तुतिक श्रीसंघ सचिव अशोक नवलक्खा, संयुक्त महावीर जयंती समिति सचिव शिखर धारीवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, व्यापारी महासंघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से नेपालसिंह डोडिया, अनिल दसेड़ा, हिम्मतसिंह श्रीमाल, नगीन सकलेचा, संदीप रांका, अनिल धारीवाल, अतुल मेहता, अशोक चोपड़ा, सुजानमल कोचट्टा, एडवोकेट विजय ओरा, अशोक कोठारी, पुखराज पटवा, अमृतलाल पगारिया, सुनील कोठारी, कमल नाहटा, संदीप श्रीमाल, राजेश बरमेचा, डॉ. महावीर पामेचा, अनिल काला, विरेंद्र सिसोदिया, शरद डुंगरवाल, यश जैन, प्रवीण नवकार, शिखर धारीवाल, संदीप दसेड़ा, राजेश संघवी, नानेश, अभिषेक जैन मोनू, राहुल चपडोद, विमल सिसोदिया, निलेश मेहता, वैभव चोपड़ा, आलोक बरैया, पारस कोठारी, नरेन्द्र गोधा, ऋषभ मेहता, सुमित दसेड़ा, राजेश कोठारी, धर्मेन्द्र कोलन, जितेंद्र कोठारी, शेखर नाहर, नितिन कोलन, अभय चोपड़ा, कांतिलाल दलाल, प्रदीप कोठारी, अजय पटवा, बंटी टुकडिय़ा, राहुल पहाडिय़ा, संदीप जैन, अंकुर जैन, निलेश दसेड़ा, विनोद अग्रवाल, रमेशचंद्र जैन, राहुल बरैया, राजकुमार जैन, चंद्रशेखर चौहान, नितिन भंडारी, अतुल पगारिया, आशीष धारीवाल, श्रेणीक धारीवाल, दिलीप मादावत, धनसुख चोरडिया, विजय नाहर, मनोज मेहता, राजेंद्र मेहता, दिलीप भटेवरा, जितेंद्र गोखरू, नरेंद्र कोलन, सौरभ धारीवाल, अंकित जैन, अशोक ओरा, जम्बू कुमार जैन के साथ ही मातृशक्ति में सारिका कोलन, रानी गोधा, खेमल पाटनी, निधि कोठारी, सरिता कोठारी, पूजा कोठारी, अनुप्रिया कोलन सहित सकल जैन समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ज्ञापन का वाचन पवन पाटनी ने किया। संचालन संदीप रांका ने किया। अंत में रितेश जैन ने मानाl

 

Post Views: 86
#Jainsamaj #jaoranewstoday #SDMJAORA
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026

जावरा फोरलेन सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 53 वर्षीय महाराष्ट्र निवासी की मौत

September 16, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

By EditorSeptember 18, 2026

– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार…

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.