– अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज, ढीले तार और जर्जर पोलों पर सौंपा ज्ञापन
रिंगनोद/जावरा। रिंगनोद एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती, लो-वोल्टेज, खेतों में ढीले तारों के कारण आग लगने से फसल नुकसान, निजी भूमि पर खंभे लगाने, जर्जर बिजली पोल और ग्रामीण क्षेत्रों में फैली अन्य विद्युत समस्याओं को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं ग्रामीणजनों ने विद्युत मंडल रिंगनोद पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भेरूलाल परमार, पंचायत अध्यक्ष राजेश पनोला एवं यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गौरव डाबी द्वारा किया गया। वहीं शोभाराम मालवी कामलिया ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान –
ज्ञापन में बताया गया कि भीषण गर्मी के दौर में बार-बार बिजली कटौती से आमजन, किसान, व्यापारी एवं विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है तथा कई गांवों में पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद की जाए और विद्युत व्यवस्था में जल्द सुधार किया जाए।
बिजली विभाग अधिकारियों का स्वागत –
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत रिंगनोद सरपंच युसूफ अजीज खान, गोंदी सरपंच शंकरलाल, आसावटी सरपंच लालू परमार एवं बिनोली सरपंच नटवर सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचे किसानों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों का आभार भारेन्द्र पाठक द्वारा व्यक्त किया गया। किसान नेता डीपी धाकड़ की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान नेता एवं जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़ ने की। इस दौरान राजेश भरावा, बलवंत सिंह राठौर (गोंदी शंकर), जगदीश यादव, रमेश शाह सहित अन्य वक्ताओं ने क्षेत्र की बिजली समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी –
प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र की बिजली समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इनकी रही उपस्थिति –
कार्यक्रम में राजेंद्र डूंगरवाल, जगदीश पटेल गुर्जर, शीतल श्रीमाल, बद्रीलाल गुर्जर, कालूराम गुर्जर, दीपक रायकवार, बंसीलाल राठौड़, फिरोज मेव, रणछोड़ धनगर, रतन सिंह कछवा, सरफराज शाह, मुकेश लालवानी, विनोद रायकवार, चेतन रायकवार, मांगीलाल, राधेश्याम शाह, गोपाल पाटीदार, बलराम धाकड़, दीपक मालवीय, दाऊद शेख, शराफत बैग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

