• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

October 10, 2026

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, October 11
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»TET के विरोध में पिपलोदा से मंदसौर तक शिक्षक सम्मान पैदल यात्रा, जावरा में हुआ भव्य स्वागत
जावरा

TET के विरोध में पिपलोदा से मंदसौर तक शिक्षक सम्मान पैदल यात्रा, जावरा में हुआ भव्य स्वागत

EditorBy EditorMay 31, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– सोमवार को मंदसौर पहुंचकर सांसद सुधीर गुप्ता को सौंपेंगे ज्ञापन
– 1998 से 2011 तक नियुक्त शिक्षकों को दोबारा पात्रता सिद्ध करने की अनिवार्यता के विरोध में गणेश मालवीय के नेतृत्व में निकली शिक्षक सम्मान पैदल यात्रा।
जावरा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को अनिवार्य किए जाने के बाद वर्ष 1998 से 2011 तक नियुक्त हजारों शिक्षकों को अपनी पात्रता पुन: सिद्ध करने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इसी व्यवस्था के विरोध और शिक्षक हितों की मांगों को लेकर पिपलोदा के शिक्षक गणेश मालवीय के नेतृत्व में निकाली जा रही शिक्षक सम्मान पैदल यात्रा रविवार को जावरा पहुंची, जहां बड़ी संख्या में शिक्षकों ने यात्रा का स्वागत कर अपना समर्थन व्यक्त किया। यात्रा के दौरान मालवीय इस भीषण गर्मी में नंगे पैर चलकर मंदसौर जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार यह पैदल यात्रा पिपलोदा से प्रारंभ होकर जावरा, ढोढर, दलौदा होते हुए मंदसौर तक पहुंच रही है। यात्रा का उद्देश्य देशभर के सांसदों तक शिक्षकों की आवाज पहुंचाना तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा को निरस्त करने की मांग को लोकतांत्रिक तरीके से जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखना है। यात्रा के दौरान शिक्षकों ने कहा कि वर्ष 1998 से लेकर 2011 तक नियुक्त शिक्षकों ने वर्षों से विद्यालयों में सेवाएं देते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। ऐसे में लंबे समय बाद उन्हें पुन: पात्रता सिद्ध करने के लिए परीक्षा देने के लिए बाध्य करना न्यायसंगत नहीं है। उनका कहना है कि सेवा में रहते हुए वर्षों का अनुभव और कार्य ही उनकी योग्यता का प्रमाण है। जावरा में स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षकों ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि देश के लाखों शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य से जुड़ी हुई है। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने यात्रा में शामिल साथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया और आंदोलन को समर्थन देने का संकल्प लिया।लोकतांत्रित व्यवस्था में संसद ही मंच –
यात्रा के संयोजक गणेश मालवीय ने बताया कि भारत के विभिन्न राज्यों के लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों से शिक्षक पात्रता परीक्षा को निरस्त करने तथा शिक्षकों के हित में आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संसद ही वह मंच है जहां जनभावनाओं और समस्याओं का समाधान संभव है, इसलिए शिक्षकों की आवाज सांसदों तक पहुंचाना आवश्यक है। यह पैदल यात्रा सोमवार शाम मंदसौर पहुंचेगी, जहां सांसद सुधीर गुप्ता को शिक्षकों की मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में शिक्षक पात्रता परीक्षा को निरस्त करने सहित शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को प्रमुखता से रखा जाएगा।
नारों के साथ किया मालवीय का स्वागत –
यात्रा के दौरान शिक्षक एकता जिंदाबाद, एक शिक्षक-एक आवाज-एक संकल्प और शिक्षक हित, राष्ट्र हित जैसे नारों के साथ शिक्षकों ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। शिक्षकों का मानना है कि यह अभियान शिक्षा व्यवस्था और शिक्षक सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनआंदोलन का रूप ले सकता है।

Post Views: 88
#jaoranews #jaoranewstoday #teachers #TET
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026

जावरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच, नाकोड़ा ट्रेडर्स से मैगी नूडल्स का सैंपल लिया

October 9, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

By EditorOctober 10, 2026

– रिंगनोद थाने के चोरी के दो मामलों में चल रहा था फरार, नीमच का…

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026

रतलाम : खेत में कपास-मक्का के बीच उगा रखा था गांजा, 127 पौधों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

October 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

5 साल से फरार 10 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार, रिंगनोद पुलिस की ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई

October 10, 2026

जावरा में मिठाई खाने के बाद 3 साल के मासूम की मौत से हड़कंप, दुकान पर प्रशासन की दबिश; मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

October 10, 2026

जावरा में 11 से 19 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव, 11 अक्टूबर को आएंगी मां बगलामुखी

October 10, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.