– औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 4 पेटी शराब, बाइक व कटर बरामद
जावरा। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने भुतेड़ा टोल प्लाजा के पास पिकअप वाहन से शराब चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 4 पेटी बीयर शराब, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं कटर बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 19 मई 2026 को फरियादी निखिल सिलोदिया निवासी ग्राम दताना, जिला उज्जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उज्जैन-जावरा रोड स्थित भुतेड़ा टोल प्लाजा के पास खड़ी उसकी पिकअप से अज्ञात बदमाशों ने शासकीय शराब की 4 पेटियां चोरी कर ली थीं। शिकायत पर थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में धारा 305(सी) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
तीन आरोपी गिरफ्तार –
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने अनीष हाड़ा (21 वर्ष), निवासी कंजर डेरा उखेडिय़ा, रोहित चौहान (24 वर्ष), निवासी कंजर डेरा उखेडिय़ा तथा राहुल कंजर (30 वर्ष), निवासी कंजर डेरा उखेडिय़ा को गिरफ्तार कर आरोपियो के कब्जे से 4 पेटी बीयर शराब (कीमत लगभग रुपए 8,000), एक मोटरसाइकिल (कीमत लगभग रुपए 30,000) तथा चोरी में प्रयुक्त कटर जप्त किया हैं। पुलिस आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं में संलिप्तता एवं आपराधिक रिकॉर्ड के संबंध में पूछताछ कर रही है।
इनकी भूमिका रही सराहनीय –
आरोपियों को पकडऩे में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गाडरिया, उनि शिवेन्द्र कुमार, प्रतापसिंह भदौरिया, सउनि रावड़ी डामोर, प्रआर दिलीप शर्मा, हेमन्त लिम्बोदिया, शिवपाल सिंह, हरदीप जाट, दीपराज सिंह, बालकृष्ण एवं अभिजीत सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

