– जैन दिवाकर गुरुदेव के गुणगान के साथ संपन्न हुआ मासिक जाप, 31 मई को कस्तुर पावन धाम में सामूहिक सामायिक
जावर। जैन समाज में गुरु भक्ति और आध्यात्मिक साधना की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जैन दिवाकर पूज्य गुरुदेव श्री चौथमलजी महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए शुक्ल पक्ष की प्रत्येक तेरस को आयोजित होने वाला विशेष जाप कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। गुरुभक्तों ने पूज्यनीय गुरुदेव मुनिंद जैन दिवाकर करो आनंद जाप, दिवाकर चालीसा तथा भगवान शांतिनाथ के स्तवन साता किजो जी श्री शांतिनाथ प्रभु शिव सुख दिजो जी का सामूहिक पाठ किया।
नवयुवक मंडल के पूर्वाध्यक्ष नितिन कोलन ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन वर्ष 2012 से लगातार प्रत्येक शुक्ल पक्ष तेरस को आयोजित किया जा रहा है। इस प्रकार गुरुभक्त पिछले 14 वर्षों से निरंतर गुरु स्मरण और जाप की परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रथम जेठ सुदी तेरस के जाप एवं प्रभावना का लाभ सुजानमल, सुधीर कुमार एवं सचिन कुमार कोचट्टा परिवार ने लिया। कार्यक्रम के अंत में मांगलिक का वाचन सुश्रावक शांतिलाल डांगी द्वारा किया गया।
31 मई को होगा सामूहिक सामायिक आयोजन –
उपाध्याय डॉ. गौतम मुनि महाराज की प्रेरणा से प्रत्येक रविवार को सेजावता रोड स्थित नवनिर्मित श्री कस्तुर पावन धाम में सामूहिक सामायिक दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में 31 मई रविवार को प्रात: 7:15 बजे सामूहिक सामायिक का आयोजन रखा गया है। सामायिक में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की नवकारसी का लाभ श्रीमती झम्मुबाई रतनलाल मेहता द्वारा लिया गया है। आयोजकों ने अधिक से अधिक गुरुभक्तों से सामायिक में सहभागिता करने का आग्रह किया है।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित –
कार्यक्रम में पूर्वाध्यक्ष पारसमल बरडिय़ा, पुखराजमल कोचट्टा, कस्तुर पावन धाम के अध्यक्ष राकेश मेहता, जैन कॉन्फ्रेंस आत्म ध्यान योजना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप रांका, श्रीपाल कोच्चटा, अजीत रांका, पारस गादिया, सुजानमल ओरा, मनोहरलाल चपड़ोद, मनोज डांगी, राकेश पी. कोचट्टा, अशोक रांका, जतीन कोचट्टा, महावीर डांगी, सुशील मेहता, राहुल रांका, पुखराज भंडारी, विनोद चपड़ोद, मोहनलाल पोखरना, सुरेंद्र चपड़ोद, सुभाष चोरडिय़ा, बाबूलाल भटेवरा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। संचालन संदीप रांका ने किया। जानकारी नितिन कोलन ने दी।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

