• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

इंदौर-बड़वानी के बदमाशों का रतलाम में आतंक! भंडारी ज्वैलर्स चोरी में 2 गिरफ्तार, तीसरा फरार

October 28, 2026

जावरा में विद्यार्थियों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाने पहुंचे DIG निमिष अग्रवाल, साइबर अपराध से लेकर नशामुक्ति तक किया जागरूक

October 28, 2026

पांच महीने बीते…, फिर भी किताबों और साइकिल के इंतजार में विद्यार्थी! शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

October 28, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, October 28
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»इंदौर-बड़वानी के बदमाशों का रतलाम में आतंक! भंडारी ज्वैलर्स चोरी में 2 गिरफ्तार, तीसरा फरार
क्राइम न्यूज़

इंदौर-बड़वानी के बदमाशों का रतलाम में आतंक! भंडारी ज्वैलर्स चोरी में 2 गिरफ्तार, तीसरा फरार

EditorBy EditorOctober 28, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– 20 हजार नकदी और चोरी के आभूषण बरामद, फरार आरोपी की तलाश जारी
– चौमुखीपुल स्थित भंडारी ज्वैलर्स को बनाया था निशाना, 4 और 12 अपराधों का रिकॉर्ड रखने वाले आरोपी गिरफ्तार; 14 अपराधों वाला तीसरा आरोपी फरार
रतलाम। रतलाम के चौमुखीपुल क्षेत्र में भंडारी ज्वैलर्स की दुकान में हुई नकबजनी की वारदात का माणकचौक पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल जब्त की है। वहीं, मामले में शामिल तीसरा आरोपी अब भी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड ने पुलिस की जांच को और गंभीर बना दिया है। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी के खिलाफ चोरी और नकबजनी के 4, जबकि दूसरे के खिलाफ 12 अपराध दर्ज हैं। फरार आरोपी के विरुद्ध भी 14 अपराध दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
21 अक्टूबर को हुई थी चोरी, पुलिस ने ऐसे खोले राज –
जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को चौमुखीपुल निवासी रजत भंडारी (42), संचालक भंडारी ज्वैलर्स, ने थाना माणकचौक में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी के मुताबिक, दुकान से आर्टिफिशियल व्हाइट मेटल की पायल, कंदोरे, कड़ी और लगभग 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(a) में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।CCTV और तकनीकी संसाधनों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस –
चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश पंद्रो और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपियों की पहचान की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस अन्य संभावित वारदातों को लेकर भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी और उनका आपराधिक रिकॉर्ड –
मामले में पुलिस ने मोहनसिंह पिता नूरवीरसिंह चावला (21 वर्ष) निवासी उमरठी, थाना बरला, जिला बड़वानी को गिरफ्तार किया। जिस पर चोरी और नकबजनी के कुल 4 अपराध दर्ज हैं। वहीं गिरफ्तार दूसरे आरोपी राजवीरसिंह पिता गुरवीरसिंह भोड़ (23 वर्ष) निवासी आकाश नगर, थाना द्वारिकापुरी, जिला इंदौर पर भी चोरी और नकबजनी के कुल 12 अपराध दर्ज हैं। वहीं फरार तीसरे आरोपी गुरदीपसिंह पिता विजय सिंह चावला, निवासी आकाश नगर, थाना द्वारिकापुरी, जिला इंदौर पर भी चोरी और नकबजनी के कुल 14 अपराध दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की आगे की विवेचना जारी है।चोरी का माल और वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त –
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से आर्टिफिशियल व्हाइट मेटल की पायल, कंदोरे एवं कड़ी सहित चोरी गई लगभग 20,000 की नकदी के साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल जब्त की हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र बारोड़, प्रधान आरक्षक निलेश पाठक, आरक्षक रवि चंदेल, अविनाश मिश्रा, हेमंत यादव, धीरज यादव, जीवन विश्वकर्मा, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा एवं हिम्मतसिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अतिरिक्त आरक्षक हेमराज डामोर, अशरफ खान, संदीप शर्मा, महेश मईड़ा और सुरेंद्र राठौर का भी सराहनीय योगदान रहा।

Post Views: 1
#Burglary #Indore #jaora news today #MPPOLICE #Ratlam news today #SP Ratlam
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में विद्यार्थियों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाने पहुंचे DIG निमिष अग्रवाल, साइबर अपराध से लेकर नशामुक्ति तक किया जागरूक

October 28, 2026

पांच महीने बीते…, फिर भी किताबों और साइकिल के इंतजार में विद्यार्थी! शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

October 28, 2026

जावरा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन! 5 प्रकरण दर्ज, देशी शराब और 200 किलो लहान जब्त

October 28, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

इंदौर-बड़वानी के बदमाशों का रतलाम में आतंक! भंडारी ज्वैलर्स चोरी में 2 गिरफ्तार, तीसरा फरार

By EditorOctober 28, 2026

– 20 हजार नकदी और चोरी के आभूषण बरामद, फरार आरोपी की तलाश जारी -…

जावरा में विद्यार्थियों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाने पहुंचे DIG निमिष अग्रवाल, साइबर अपराध से लेकर नशामुक्ति तक किया जागरूक

October 28, 2026

पांच महीने बीते…, फिर भी किताबों और साइकिल के इंतजार में विद्यार्थी! शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

October 28, 2026

जावरा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन! 5 प्रकरण दर्ज, देशी शराब और 200 किलो लहान जब्त

October 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

इंदौर-बड़वानी के बदमाशों का रतलाम में आतंक! भंडारी ज्वैलर्स चोरी में 2 गिरफ्तार, तीसरा फरार

October 28, 2026

जावरा में विद्यार्थियों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाने पहुंचे DIG निमिष अग्रवाल, साइबर अपराध से लेकर नशामुक्ति तक किया जागरूक

October 28, 2026

पांच महीने बीते…, फिर भी किताबों और साइकिल के इंतजार में विद्यार्थी! शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

October 28, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.