• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नित्यानंद धाम कॉलोनीवासियों का फूटा आक्रोश, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

August 19, 2026

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

August 19, 2026

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 19
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»लायंस क्लब जावरा का यशोत्सव सम्पन्न : नई लिफ्ट, आधुनिक नेत्र चिकित्सा उपकरण और कार्यालय का लोकार्पण
जावरा

लायंस क्लब जावरा का यशोत्सव सम्पन्न : नई लिफ्ट, आधुनिक नेत्र चिकित्सा उपकरण और कार्यालय का लोकार्पण

EditorBy EditorJune 29, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– अध्यक्ष यश जैन के स्वर्णिम कार्यकाल का भव्य समापन, अध्यक्षीय यशोत्सव अवार्ड से सम्मानित हुए लायन सदस्य
– देहदानी-नेत्रदानी परिवारों का सम्मान
– सेवा कार्यों और सामाजिक योगदान की मिली सराहना
जावरा। लायंस क्लब जावरा के सत्र 2025-26 का समापन समारोह यशोत्सव रविवार को सेवा, सम्मान एवं उपलब्धियों के ऐतिहासिक आयोजन के रूप में सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष यश जैन (एडवोकेट) के नेतृत्व में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले लायन सदस्यों को अध्यक्षीय यशोत्सव अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही देहदानी एवं नेत्रदानी परिवारों का सम्मान, नेत्र चिकित्सालय में स्थापित नई लिफ्ट, अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा उपकरणों तथा लायंस क्लब जावरा के नवीन कार्यालय का लोकार्पण भी अतिथियों के करकमलों से सम्पन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी एमजेएफ लायन कुलभूषण मित्तल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल खंडेलवाल ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट जयप्रकाश त्रिपाठी, प्रथम उप डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट राम जाट एवं रीजन चेयरपर्सन संतोष मेड़तवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, राष्ट्रगान एवं ध्वज वंदना से हुआ। दीपिका जैन ने ध्वज वंदना प्रस्तुत की, जबकि बालिका वंशिका चौहान ने आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थितजनों की भरपूर सराहना अर्जित की। उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए अतिथियों ने उन्हें सम्मानित किया।टीम वर्क से से हुआ काम –
स्वागत उद्बोधन में अध्यक्ष एमजेएफ लायन यश जैन एडवोकेट ने कहा कि उनका सम्पूर्ण कार्यकाल सेवा, समर्पण, पारदर्शिता एवं टीम वर्क की भावना को समर्पित रहा। नेत्र चिकित्सालय का सुदृढ़ीकरण, लायंस डायग्नोस्टिक सेंटर की स्थापना, आधुनिक चिकित्सा उपकरण, नई लिफ्ट, सोलर ऊर्जा संयंत्र, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, नेत्रदान-देहदान जागरूकता अभियान तथा सेवा आपके द्वार जैसी जनकल्याणकारी गतिविधियाँ इसी सेवा संकल्प का परिणाम हैं। यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूर्वाध्यक्षों, पदाधिकारियों, प्रशासनिक समिति, चिकित्सकों, कर्मचारियों, दानदाताओं, लायन साथियों एवं समाज के सामूहिक सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाली टीम भी सेवा की इस गौरवशाली परंपरा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी। सचिव अशोक चोपड़ा ने वर्षभर की सेवा गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
नए संसाधनों का हुआ लोकापर्ण –
समारोह के दौरान नेत्र चिकित्सालय में स्थापित नई लिफ्ट एवं अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा मशीनों का लोकार्पण किया गया। साथ ही लायंस क्लब जावरा के नवीन कार्यालय का भी विधिवत उद्घाटन सम्पन्न हुआ। सेवा गतिविधि के अंतर्गत स्वर्गीय अमरलाल रावल की पुण्य स्मृति में राकेश रावल द्वारा चार व्हीलचेयर नेत्र चिकित्सालय को समर्पित की गईं। इस सेवा कार्य के लिए रावल परिवार का सम्मान किया गया।अतिथियों के साथ सेवा महिषियों का किया सम्मान –
इस अवसर पर इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी कुलभूषण मित्तल एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल खंडेलवाल को मल्टीपल सेक्रेटरी पद पर मनोनयन होने पर साफा पहनाकर, 51 किलो की पुष्पमाला, स्मृति-चिन्ह एवं अभिनंदन-पत्र भेंट कर भव्य सम्मान किया गया। समारोह में समाजसेवी जयेश चौरडिय़ा को 13 गौशालाओं में साउंड सिस्टम भेंट करने के सेवाभावी कार्य तथा आशीष पोखरना को 65 बार स्वैच्छिक रक्तदान करने पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। देहदानी एवं नेत्रदानी परिवारों का श्रद्धापूर्वक सम्मान करते हुए उन्हें स्मृति-चिन्ह एवं श्रद्धांजलि चित्र भेंट किए गए। साथ ही प्रशासनिक समिति के सदस्यों, पूर्वाध्यक्षों एवं वर्षभर उत्कृष्ट सेवा करने वाले लायन सदस्यों को अध्यक्षीय यशोत्सव अवार्ड से सम्मानित किया गया।सेवा के बल पर जावरा क्लब की विशेष पहचान –
मुख्य अतिथि कुलभूषण मित्तल ने कहा कि लायंस क्लब जावरा ने सेवा, नवाचार एवं संगठनात्मक उत्कृष्टता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। अध्यक्ष यश जैन एवं उनकी टीम का कार्यकाल पूरे डिस्ट्रिक्ट के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। अध्यक्षीय उद्बोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल खंडेलवाल ने क्लब की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि जावरा क्लब ने सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में विशिष्ट पहचान स्थापित की है। उन्होंने समारोह के दौरान नवागत लायन सदस्यों को शपथ दिलाकर सदस्यता ग्रहण कराई। संचालन राजकुमार मारवाड़ी एवं अरुण संघवी ने किया। अंत में प्रथम उपाध्यक्ष सुधीर जैन ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, लायन साथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post Views: 49
#jaora news today #lions #Ratlam news today
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

नित्यानंद धाम कॉलोनीवासियों का फूटा आक्रोश, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

August 19, 2026

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

August 19, 2026

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026
Don't Miss
जावरा

नित्यानंद धाम कॉलोनीवासियों का फूटा आक्रोश, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

By EditorAugust 19, 2026

–  एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन – सड़क, नाली और जल निकासी की…

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

August 19, 2026

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026

वेट लिफ्टिंग में सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

नित्यानंद धाम कॉलोनीवासियों का फूटा आक्रोश, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

August 19, 2026

पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का मशरूका जब्त

August 19, 2026

जिला स्तरीय वॉलीबॉल में जावरा पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों का चयन

August 19, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.