• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में मद्रासी थीम पर जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार का भव्य आयोजन, 100 से अधिक दंपति हुए शामिल

June 29, 2026

लायंस क्लब जावरा का यशोत्सव सम्पन्न : नई लिफ्ट, आधुनिक नेत्र चिकित्सा उपकरण और कार्यालय का लोकार्पण

June 29, 2026

जावरा में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी ने तलवार लहराकर दी धमकी, वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

June 29, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, June 29
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»जावरा में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी ने तलवार लहराकर दी धमकी, वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार
क्राइम न्यूज़

जावरा में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी ने तलवार लहराकर दी धमकी, वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

EditorBy EditorJune 29, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– हाथीखाना क्षेत्र में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, रहवासियों ने खोली आरोपी की करतूतों की पोल
जावरा। शहर के हाथीखाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक युवक द्वारा खुलेआम हाथ में तलवार लेकर युवक को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। जांच में सामने आया कि मामला महज आपसी विवाद का नहीं, बल्कि नाबालिग बच्ची से लगातार छेड़छाड़ का था। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी खालिद पिता सलीम एवं उसके भाई फारूक पिता सलीम, निवासी खत्रीपुरा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 296, 351(2), 3(5), पॉक्सो एक्ट की धारा 11 एवं 12 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
फरियादी ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी खालिद लंबे समय से उसकी नाबालिग बहन का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। आरोपी की हरकतों से परिवार इतना परेशान हो गया कि बच्ची का स्कूल तक छुड़वाना पड़ा। सोमवार को आरोपी नई बाइक लेकर उनके घर के बाहर पहुंचा और नाबालिग पर अभद्र टिप्पणियां करने लगा। जब भाई ने विरोध किया तो आरोपी ने तलवार निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
घटना के बाद क्षेत्रवासियों का गुस्सा भी फूट पड़ा। रहवासियों ने आरोप लगाया कि खालिद दरगाह से हाथीखाना मार्ग तक रोजाना आने-जाने वाली युवतियों और छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। वह तेज रफ्तार में बाइक चलाकर स्टंट करता और लड़कियों को डराने-धमकाने की कोशिश करता था। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें होने के बावजूद सख्त कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और आखिरकार उसने सरेआम तलवार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि ऐसे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि शहर में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Post Views: 5
#BNS #crime news #jaora news today #pasco
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में मद्रासी थीम पर जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार का भव्य आयोजन, 100 से अधिक दंपति हुए शामिल

June 29, 2026

लायंस क्लब जावरा का यशोत्सव सम्पन्न : नई लिफ्ट, आधुनिक नेत्र चिकित्सा उपकरण और कार्यालय का लोकार्पण

June 29, 2026

कालुखेड़ा गोलीकांड : आंजना समाज ने एसपी अमित कुमार को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

June 29, 2026
Don't Miss
सोशल न्यूज़

जावरा में मद्रासी थीम पर जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार का भव्य आयोजन, 100 से अधिक दंपति हुए शामिल

By EditorJune 29, 2026

– पारंपरिक दक्षिण भारतीय वेशभूषा, मद्रासी व्यंजन, सांस्कृतिक खेलों और सम्मान समारोह ने बनाया आयोजन…

लायंस क्लब जावरा का यशोत्सव सम्पन्न : नई लिफ्ट, आधुनिक नेत्र चिकित्सा उपकरण और कार्यालय का लोकार्पण

June 29, 2026

जावरा में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी ने तलवार लहराकर दी धमकी, वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

June 29, 2026

कालुखेड़ा गोलीकांड : आंजना समाज ने एसपी अमित कुमार को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

June 29, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में मद्रासी थीम पर जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार का भव्य आयोजन, 100 से अधिक दंपति हुए शामिल

June 29, 2026

लायंस क्लब जावरा का यशोत्सव सम्पन्न : नई लिफ्ट, आधुनिक नेत्र चिकित्सा उपकरण और कार्यालय का लोकार्पण

June 29, 2026

जावरा में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी ने तलवार लहराकर दी धमकी, वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार

June 29, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.