• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा की वाफिय़ा सैयद बनी जिला टॉपर, बिना कोचिंग 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

May 13, 2026

जावरा में 5.73 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

May 13, 2026

उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन : 41 किसानों का नए एलाइनमेंट को समर्थन, पुराने रूट की वापसी का विरोध

May 13, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, May 14
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»निर्वाचन कार्य में लापरवाही पड़ सकती है भारी, लापरवाही बरतने वाले होगे निलंबित
रतलाम

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पड़ सकती है भारी, लापरवाही बरतने वाले होगे निलंबित

EditorBy EditorOctober 18, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
  • निगरानी दल आचार संहिता के उल्लंघन तथा गैर कानूनी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें
  • कलेक्टर  लक्ष्याकार ने अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश
  • निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारी होगे निलंबित 

रतलाम /  रतलाम जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारी की जा रही है, विभिन्न अधिकारियों को पृथक-पृथक दायित्व सौंपे गए हैं। नोडल अधिकारियों को सौंप गए दायित्वों की समीक्षा कलेक्टर श्री भास्कर लक्ष्याकार द्वारा बुधवार को कलेक्ट सभाकक्ष में की गई। उक्त बैठक में कलेक्टर द्वारा निर्वाचन के निगरानी दलों को निर्देशित किया गया कि मैदानी क्षेत्र में अपने मूवमेंट को तेज करें। आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी नजर रखें, गैरकानूनी गतिविधियों पर पैनी नजर रख कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष संपन्न करने में गठित की गई फ्लाइंग स्क्वाड, सर्विलांस टीम, वीडियो वीडियो सर्विलेंस, एमसीएमसी इत्यादि दलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन दलों में शामिल सदस्य कार्रवाई में कोई कोताही नहीं बरते। जिले की सीमाओं पर स्थापित की गई चेक पोस्ट पर तैनात निगरानी दल खासतौर पर अलर्ट रहे, संदिग्ध गतिविधियों को सख्ती से चेक किया जाए।

बैठक में कलेक्टर द्वारा निर्वाचन के अंतर्गत अब तक लागू की गई प्रतिबंधात्मक उपाय की जानकारी ली गई। सोशल मीडिया पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, हलाहल नियंत्रण अधिनियम, संपत्ति विरूपण अधिनियम, शस्त्र प्रबंध, अधिग्रहण हेलीपैड निर्माण इत्यादि मामलों में कलेक्टर द्वारा नोडल अधिकारी से जानकारी प्राप्त की गई। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि जिले में 9 हेलीपैड उपलब्ध है।

निर्वाचन कार्मिकों की ट्रेनिंग कार्रवाई की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि निर्वाचन ट्रेनिंग में शामिल होना अनिवार्य है, अनुपस्थिति स्वीकार्य नहीं की जाएगी। निर्देशित किया गया कि पिछली ट्रेनिंग में जो भी कर्मचारी अनुपस्थित रहे हैं उनको शोकाज नोटिस जारी किया जाए। कलेक्टर ने चेतावनी दी कि यदि आगामी ट्रेनिंग में जो भी कर्मचारी अनुपस्थित रहेंगे उनको निलंबित कर दिया जाएगा।

आचार संहिता उल्लंघन के मामलों में शिकायत के लिए बनाए गए सी-विजील एप कॉल सेंटर 1950 तथा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम 07412-270487 की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि उक्त शिकायत फोरम पर तैनात कर्मचारी अलर्ट रहे, कोई भी काल आने पर तत्काल रिस्पांस दे। सी-विजील ऐप पर अब तक 17 शिकायत आने की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने निर्वाचन सामग्री के स्ट्रांग रूम निर्माण की जानकारी प्राप्त की। रतलाम शहर तथा ग्रामीण के लिए स्थानीय आर्ट एवं साइंस कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है जहां से उपरोक्त विधानसभा क्षेत्र को सामग्री प्रदान की जाएगी। मतगणना स्थल भी कॉलेज परिसर में बनाया गया है। जावरा में शासकीय भगतसिंह महाविद्यालय तथा सैलाना और आलोट में स्थानीय महाविद्यालय में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं।

कलेक्टर ने जिला कौशल अधिकारी को निर्देश दिए कि इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट और पोस्ट बैलेट जारी करने की सुनियोजित ढंग से व्यवस्था करें, बिंदुवार कार्य योजना तैयार करें। मतदान दलों को चेक लिस्ट दी जाएगी। निर्वाचन में लगे वाहनों के ड्राइवर तथा अन्य वाहनों के ड्राइवर कंडक्टर्स तथा अन्य स्टाफ को भी मताधिकार के उपयोग के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जाए निर्वाचन आयोग के फॉर्म उनको प्रदान किए जाएं। समीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्क्वाड, वीएसटी आदि दलों को उपलब्ध कराए गए वीडियोग्राफर की जानकारी कलेक्टर द्वारा चाही गई। नोडल अधिकारी उपायुक्त सहकारिता सुनील सिंह द्वारा जानकारी उपलब्ध कराने में असमर्थता पर कलेक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए उनको शोकाज नोटिस जारी किया गया। साथ ही निर्देशित किया कि यदि वेंडर्स द्वारा निश्चित संख्या में वीडियोग्राफर उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाए, उनको तत्काल शोकाज नोटिस जारी करें। प्रतिदिन वीडियोग्राफरों की उपस्थिति का प्रमाण प्राप्त करें। इसके साथ ही वीडियोग्राफर का प्रतिदिन का डेटा नियोजित ढंग से कलेक्ट करने की व्यवस्था की जाए। यह भी सुनिश्चित करें कि वीडियोग्राफर अपना डाटा किसी अन्य व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करें।

कलेक्टर द्वारा आबकारी विभाग को अपनी कार्रवाइयों में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया। जिला एमसीएमसी दल को सोशल मीडिया पर खासतौर पर निगरानी रखने, पेट्रोल पंप पर पर्याप्त संख्या में डीजल पेट्रोल की उपलब्धता तथा सीसीटीवी स्थापना के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर द्वारा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम तथा कॉल सेंटर को रेंडम चेक करने के निर्देश दिए गए ।

Post Views: 172
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

ताल पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन : 2 क्विंटल डोडाचूरा, 3.48 किलो अफीम और पिस्टल बरामद

May 7, 2026

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा होने के विरोध में AAP का 6 मई को रतलाम में प्रदर्शन

May 5, 2026

ऑपरेशन मुस्कान में रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता : अप्रैल में 64 बच्चे सुरक्षित बरामद, 19 माह में 830 को परिजनों से मिलाया

May 3, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा की वाफिय़ा सैयद बनी जिला टॉपर, बिना कोचिंग 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

By EditorMay 13, 2026

– वाणिज्य संकाय में पाया जिले में पहला स्थान जावरा। अगर मेहनत सच्ची हो, लगन…

जावरा में 5.73 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

May 13, 2026

उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन : 41 किसानों का नए एलाइनमेंट को समर्थन, पुराने रूट की वापसी का विरोध

May 13, 2026

JPL सीजन 5 फाइनल : हुमेरा किंग्स और SR टाइटन्स आमने-सामने, जावरा में क्रिकेट का महामुकाबला

May 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा की वाफिय़ा सैयद बनी जिला टॉपर, बिना कोचिंग 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

May 13, 2026

जावरा में 5.73 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

May 13, 2026

उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन : 41 किसानों का नए एलाइनमेंट को समर्थन, पुराने रूट की वापसी का विरोध

May 13, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.