– अतिथियों के क्लब सदस्यों की सफल आयोजन के लिए सराहना की
जावरा। शहर के कमानी गेट स्थित प्रियदर्शनी क्लब द्वारा मनाए जा रहे नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत बुधवार की रात नारी शक्ति को प्रदर्शित करते हुए महिलाओं के आकर्षक गरबों का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष वंदना पुरोहित के मुख्य आतिथ्य एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष दीपिका डोडिया की अध्यक्षता तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की प्रदेश अध्यक्ष हेमा सुरेश पुरोहित के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में क्लब की महिलाओं एवं सीनियर बालिकाओं ने बहुत ही आकर्षक नारी शक्ति को प्रदर्शित करते हुए गरबों का शानदार प्रर्दशन किया जो अपने आप में काफी अनुकरणीय एवं प्रशंसनीय रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वंदना पुरोहित ने क्लब की पूरी टीम को बधाई प्रेषित की तथा दीपिका डोडिया ने भी क्लब सदस्यो को बधाई दी, हेमा सुरेश पुरोहित ने भी जावरा जैसे शहर में ऐसे सुंदर आयोजन के लिए समस्त आयोजकों को बधाई दी। स्वागत भाषण वरुण श्रोत्रीय एडवोकेट ने दिया। आभार प्रदर्शन क्लब के अध्यक्ष समय श्रोत्रीय ने व्यक्त किया।



