– विगत 15 सालों से मित्र मंडल करवा रहा आकर्षक गरबे
जावरा। शहर के नयामालीपुरा में महात्मा ज्योति बॉ फुले मित्र मंडल द्वारा विगत १५ सालों से नवदुर्गा महोत्सव धुमधाम से मनाया जा रहा है। प्रतिदिन शक्ति स्वरुपा मां दुर्गा की महाआरती के साथ प्रतिदिन रंगारंग डिजीटल लाईटिंग के बीच अलग अलग थीम पर साधिकाओं द्वारा गरबा रास किया जाता है।
इसी कड़ी में बुधवार को महात्मा ज्योति बॉ फुले मित्र मंडल नयामालीपुरा के प्रांगण में तिरंगा गरबा आयोजित किया गया। जिसमें साधिकाओं ने केसरिया, सफेद और हरे रंग के वस्त्र पहनकर देशभक्ति गीतों पर गरबा कर मौजुद जनसमुदाय में देश भक्ति जागृत की। समिति के चन्द्रप्रकाश सोलंकी, प्रेमचन्द्र धनोतिया, किशोर मोर्य, रमेश मोर्य, घनश्याम दायम, फकीरचन्द्र मोर्य, रमेश सोलंकी आदि कार्यकर्ताओं की मेहनत से आयोजन सफलता की और बढ़ रहा है।


