– बुधवार को दोपहर में किसानों का सम्मान कर शुरु हुआ निलाम कार्य
– पूर्व जनपद अध्यक्ष रामविलास धाकड़ ने किया व्यापारी का सम्मान
जावरा। शहर के खाचरौद नाका स्थित डॉ कैलाशनाथ काटजु कृषि उपज मंडी (लहसुन मंडी) में बुधवार से मटर फली का निलाम कार्य प्रारंभ हुआ। दोपहर में मोटर साईकल पर मटर लेकर पहुंचे किसानों का पूर्व जनपद अध्यक्ष रामविलास धाकड़ ने तिलक लगाकर, पुष्प माला पहनाकर तथा श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस दौरान सभी मटर व्यापारी भी मौजुद रहे।
पहले दिन शुरु हुई मटर की निलामी के शुभ मुर्हूत में ग्राम लालाखेड़ा के किसान देवीलाल शर्मा मोटर साईकल से मटर लेकर पहुंचे तो पहले किसान को सम्मानित करने के बाद मुर्हूत में मटर व्यापारी पारस पाटीदार ने 6101 के भाव में मटर का श्रीगणेश किया। मटर निलामी कार्य शुभारंभ अवसर पर रमेश धाकड़, प्रभुलाल धाकड़ उपलाई के साथ मटर लेकर आए किसानों के साथ मटर व्यापारी तथा मंडी कर्मचारी मौजुद रहे।


