– अलग अलग स्थानों पर करवा रहे उपचार, ढोढऱ पहुंचे 58, बाकी का सरसौदा में ही किया उपचार
– विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय, वीरेन्द्रसिंह सोलंकी के साथ एसडीएम, सीएसपी, तहसीलदार मौके पर पहुंचे
जावरा। रतलाम जिले की जावरा तहसील के गांव सरसौदा में एक शादी समारोह में भोजन करने के बाद फुड पाईजनिंग का मामला सामने आया है, सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने खाना खाया था, जिसके बाद शाम को अचानक लोगों की तबियत बिगड़ी, बहुत से लोगोंं को उल्टी दस्त की शिकायत हुई तो लोग अस्पताल पहुंचे, मामले में करीब 70 से अधिक लोगों के फुड पाईजनिंग का शिकार होने की सूचना है, प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र ढोढऱ पर करीब 58 लोग पहुंचे जिनमें से 6 लोगों को ढोढऱ में भर्ती किया गया, गंभीर बिमार 3 महिलाओ को जावरा के सिविल हास्पीटल में भेजा गया है। फुड पाईजनिंग की सूचना मिलने पर विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय, कांग्रेस नेता वीरेन्द्रसिंह सोलंकी, एसडीएम अनिल भाना, सीएसपी दुर्गेश आर्मो, तहसीलदार लीना जैन सहित राजस्व व पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और मरीजों से चर्चा कर उनका हाल जाना।
जानकारी अनुसार ग्राम सरसौदा में दीपक प्रजापत के विवाह समारोह का आयोजन था। सुबह करीब 11 बजे लोगों ने खाना खाया था, खाने में बर्फी, सेव तथा पुड़ी व सब्जी बनाई गई थी। जिसे खाने के बाद शाम तक लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी। कुछ ही देर में मामला फुड पाईजनिंग में तब्दील हो गया और ढोढऱ के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी।
सेव का बेसन था ख़राब –
ग्रामीणों ने बताया कि रायचन्द्र प्रजापत की मृत्यु हो चुकी है, उनके दो बेटे आकाश और दीपक है, आकाश की पूर्व में शादी हो चुकी है, दीपक की शादी समारोह के तहत गुरुवार को भोजन रखा गया था। ग्रामीणों की माने ने तो भोजन में जो सेव बनी थी, उसे खाने से लोग बिमार हुए है, ग्रामीणों ने बताया कि बैसन के खराब होने की की सूचना रात में ही हलवाई को दे दी गई थी, बैसन में जानवर होने की बात सामने आई थी, जिस पर परिवार के लोगों ने जब संबंधित किराना व्यापारी से चर्चा की उसे बेसन में जानवर होने की बात कहीं, तो किराना व्यापारी ने कहा कि बेसन में धनेरिये हो जाते है, छानकर काम में ले लो कोई समस्या नहीं आएगी, जिस पर हलवाई ने बेसन को छानकर उसकी सेव बना दी। लेकिन सुबह जब लोगों ने यह सेव खाई और शाम तक बिमार हो गए। ग्रामीणों ने बताया की मावा गावं से ही लिया गया था, उसमे कोई शिकायत नहीं थी, चाहे तो उसकी जाँच करवा ले, खराबी बेसन में ही थी l
करीब 58 लोग पहुंचे प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र ढोढऱ –
बीएमओ डॉ एसएल खराड़ी ने बताया कि ढोढऱ प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पर फुड पाईजनिंग के करीब 58 मरीज पहुंचे थे, जिनका उपचार किया गया है। महज 6 लोंगों को बॉॅटल लगानी पड़ी है, बाकी को इंजेक्शन और दवाई से ही आराम हो गया है, कई लोगों को सरसौदा में ही दवाईयां उपलब्ध करवाई गई है। अत्यधिक उल्टी दस्त होने पर 3 लोगों को जावरा सिविल हास्पीटल भेजा है।
जावरा पहुंची तीनों महिलाऐं स्वस्थ –
जावरा सिविल हास्पीटल प्रभारी डॉ दीपक पालडिय़ा ने बताया कि फुड पाईजनिंग की 3 महिलाएं ढोढऱ से जावरा रेफर कर भेजी गई है। जिनका उपचार जारी है, तीनों की हालत स्थित है, किसी प्रकार की कोई समस्या या गंभीर बात नहीं है। जावरा अस्पताल में भर्ती मरीजों में कलाबाई पति शंकरलाल (45), प्यारीबाई पति किशनलाल (85) तथा प्रेमलता पति गोपाल (45) तीनों निवासी सरसोदा शामिल है। तीनों अब स्वस्थ है।
भोजन के सेम्पल लिया है –
ग्राम सरसौदा में शादी समारोह में फुड पाईजनिंग का मामला आया है, लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई है, मामले में शादी समारोह में बने भोजन के सेम्पल कलेक्ट कर उन्है जांच के लिए भेजा है। – अनिल भाना, एसडीएम, जावरा

