– महाआरती के बाद किया महाप्रसादी का आयोजन
जावरा। शास्त्री कॉलोनी स्थित साँवलिया सेठ के दरबार में प्रतिवर्षानुसार अनुसार इस वर्ष भी अन्नकूट महोत्सव महाप्रसादी का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन के तहत शुक्रवार की शाम को श्री साँवलिया सेठ की महाआरती व जगतसेठ श्री साँवलिया सेठ का अद्भुत आकर्षक मनमोहक श्रृंगार हुआ। श्री शिवशक्ति मारुति व श्री साँवलिया सेठ मंदिर समिति के निलेश जोशी व जितेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव व महाआरती में नगर के गणमान्य नागरिक रामबिहारी शर्मा, नंदलाल जाजू, रामसेवक शर्मा, लक्ष्मीनारायण जोशी, हेमंत पाटीदार आदि सहित बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। महाआरती के पश्चात अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया गया जिनमे सेकड़ो श्रद्धालुओ ने धर्मलाभ लिया।


