• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 19 विभागों का महाशिविर, हजारों हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

June 12, 2026

115 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, जावरा एनडीपीएस कोर्ट का बड़ा फैसला

June 11, 2026

जावरा में दूध का बड़ा खेल! फैक्ट्री पर छापा, 104 कट्टों में 2600 किलो लैक्टोज पाउडर बरामद, कई डेयरियां जांच के घेरे में

June 10, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, June 13
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»चित्त को वश में करना वायु को रोकने के समान : रविन्द्रमुनिजी मसा
जावरा

चित्त को वश में करना वायु को रोकने के समान : रविन्द्रमुनिजी मसा

EditorBy EditorNovember 24, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– गुरू सप्ताह अन्तर्गत चल रही दिवाकर भवन पर धर्मसभा
– शनिवार को मनाई जाएगी जैन दिवाकर श्री चौथमलजी मसा की 146 वीं जन्म जयंती
– जाप के साथ होगा गौतम प्रसादी का आयोजन
जावरा। दिवाकर भवन पर मेवाड़ गौरव प्रखर वक्ता प्रवचनकार रविन्द्र मुनि जी म.सा. (नीरज) ने गुरु सप्ताह अंतर्गत धर्मसभा को संबोधित करते हुए फरमाया की चित्त में स्थिरता नहीं आती तब तक समधिभाव जीवन में नहीं आ सकता मन की स्थिरता को साधना हर किसी के बस की बात नहीं यह मन बड़ा चंचल स्वभाव वाला, बड़ा दृढ़ और बलवान है। इसलिए उसको वश में करना मैं वायु को रोकने की भाँति अत्यन्त दुष्कर है समभाव का अर्थ है ऐसा भाव जिसके विपरीत ना जाना पड़े। कोई ऐसा भाव जो इतना आकर्षक हो इतना विराट हो कि तुम्हें पूरा ही सोख ले अपने में। तुम्हें उससे हटकर के किसी और भाव की जरूरत ना पड़े। समभाव का अर्थ यही नहीं होता कि दु:ख-सुख एक समान सर्दी-गर्मी एक समान धूप-छाँव एक समान। समभाव का अर्थ है- मन पर कुछ ऐसा छाया हुआ है जिसकी पनाह में आने के बाद अब और कहीं जाने की जरूरत नहीं लगती। समता मिल गई है। अब ना विषमता बची है ना ममता बची है ना अहमता बची है। यह जीवन जीने के तरीके हैं। यह जीवन जीने की कलाएँ हैं और साथ-ही-साथ जीवन कैसा बीत रहा है यह उसकी कसौटी है। इसलिए सामायिक के महत्व को बताया गया है सामायिक में समभाव रखने वाला ही समाधी में स्थिर बन सकता है ऐसे ही समभाव में रहने वाले महान संत करुणा के सागर गरीबो के मसीहा जावरा के गौरव ज्योतिषाचार्य उपाध्याय प्रवर पूज्य गुरुदेव कस्तूरचंद जी म.सा.जिनका जन्म जावरा की पावन पुण्य धरा पर हुआ ऐसे संत की 118 वी दीक्षा जयंती मनाने का अवसर हमें मिला है आपकी दीक्षा मात्र 14 वर्ष की अल्पायु में रामपुरा में हुई आचार्य सम्राट आनंद ऋषि जी म.सा. ने आपको श्रमण संघ का उपाध्याय पद प्रदान किया था आपका समाधी मरण रतलाम की पूण्य धरा पर हुआ।
शनिवार को मनाई जाएगी श्री चौथमलजी मसा की 146 वीं जन्मजयंति –
उपरोक्त जानकारी श्रीसंघ अध्यक्ष इन्दरमल टुकडिया, कार्यवाहक अध्यक्ष ओम श्रीमाल ने बताया की 25 नवम्बर को जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म.सा.की 146 वी जन्म जयंती प्रात: 08:30 बजे जाप एवम गुणानुवाद सभा के रूप में रविन्द्र मुनि म.सा.के सानिध्य में मनाई जाएगी। जाप के लाभार्थी सुजानमल जी सोभागमल जी ओरा है श्री संघ द्वारा गौतम प्रसादी का आयोजन प्रात: 11:30 पर सोमवारिया स्थित सागर साधना भवन पर रखा गया है स्वामी वात्सल्य के नखरे के लाभार्थी मोहनबाई पुखराजमल राकेश, राजेश कोचट्टा परिवार रहेगे। कस्तूरचंद जी म.सा.की 118 वी दीक्षा जयंती के जाप के लाभार्थी मांगीलाल मांगीबाई श्रीश्रीमाल, बसंतीलाल रुपेश चपडोद एवं गुप्त महानुभाव रहे। धर्मं सभा का संचालन महामंत्री महावीर छाजेड़ ने किया ।

Post Views: 222
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में 19 विभागों का महाशिविर, हजारों हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

June 12, 2026

लोकायुक्त ट्रैप के बाद जावरा के सहायक ग्रेड-2 अनिल वर्मा निलंबित, उज्जैन संभाग से जारी हुए आदेश

June 10, 2026

महंगाई और NEET पेपर लीक पर भड़की युवक कांग्रेस, जावरा में मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ अभियान से किया विरोध

June 6, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में 19 विभागों का महाशिविर, हजारों हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

By EditorJune 12, 2026

– जनकल्याण शिविर में उमड़ी भीड़, विधायक बोले- योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक…

115 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, जावरा एनडीपीएस कोर्ट का बड़ा फैसला

June 11, 2026

जावरा में दूध का बड़ा खेल! फैक्ट्री पर छापा, 104 कट्टों में 2600 किलो लैक्टोज पाउडर बरामद, कई डेयरियां जांच के घेरे में

June 10, 2026

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर भड़की यूथ कांग्रेस, जावरा में चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

June 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 19 विभागों का महाशिविर, हजारों हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

June 12, 2026

115 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, जावरा एनडीपीएस कोर्ट का बड़ा फैसला

June 11, 2026

जावरा में दूध का बड़ा खेल! फैक्ट्री पर छापा, 104 कट्टों में 2600 किलो लैक्टोज पाउडर बरामद, कई डेयरियां जांच के घेरे में

June 10, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.