जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वतीपुरम पहाडिय़ा रोड़ जावरा पर देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर शिशु वाटिका के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा तुलसी पूजन किया गया। इस अवसर पर बच्चे राधा कृष्ण की वेशभूषा में आए सभी ने मंगल गीत गाए। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य रेनू बाला शर्मा, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पोरवाल, शिशु वाटिका प्रमुख सुनीता धाकड़, मेघा व्यास एवं श्रुति सोनी उपस्थित रहे। तुलसी पूजन के बाद सभी बच्चों को प्रसाद एवं उपहार बांटे गए बच्चों ने फुलझड़ी एवं पटाखे चलाकर देव दिवाली मनाई।


