जावरा। पुज्य गुरुदेव जैन दिवाकर चौथमलजी म.सा. के दिव्य आशीर्वाद से मालवरत्न ज्योतिषचार्य उपाध्यक्ष कस्तुरचंद म.सा. की पावन जन्म भूमि पर वेरागन बहन अंकिता सुनील लुनिया पुणे का बहुमान किया गया। वेरागन बहन अंकिता बहन 2024 मै दीक्षा ग्रहण करेगी। आप मालव केशरी सौभाग्य मलजी म.सा. तथा प्रवर्तक प्रकाश मुनि म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी तथा महाराष्ट्र सौरभ आराध्या गुरुवर्या चांदकुंवर म.सा. की सुशिष्या उप प्रवर्तनी सुमन प्रभाजी म.सा. स्वर्णश्रीजी म.सा. ठाणा 6 के पावन निश्रा में संयम लेगी। जावरा स्थित लुक्कड आराधना भवन पर विराजित मेवाड गौरव रविंद्रमुनिजी म.सा. के दर्शन करने के दोरान अ.भा. जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय मंत्री संदीप रांका, जैन कान्फ्रेंस के वरिष्ठ मार्गदर्शक सुजानमल कोचट्टा, अ.भा. जैन दिवाकर विचार मंच के उपाध्यक्ष शेखर नाहर, अ.भा. जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय कार्यकारणी, सदस्य मनोहरलाल चपडोद सुरेंद्र मेहता, अनिल दुग्गड आदि की उपस्थिति में बहुमान किया गया।


