हनुमान चालिसा पाठ कर मांगी उत्तराखण्ड की टनल में फंसे मजदुरों की जिंदगी
– उत्तराखण्ड टनल में फंसे मजदूरों के सुरक्षित बाहर निकलने हेतु सशिमं के विद्यार्थियों ने की ईश्वर से प्रार्थना
जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वतीपुरम पहाडिय़ा रोड जावरा पर मंगलवार को प्रात: कालीन प्रार्थना सत्र मैं विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड की टनल में 17 दिन से फंसे मजदूरों के सुरक्षित बाहर आने के लिए विशेष प्रार्थना की, इस दौरान विद्यार्थियों ने हनुमान चालीसा का पाठ एवं भगवान शंकर की स्तुति की, सभी भैया बहनों ने प्रार्थना करते हुए सभी मजदूरों सुरक्षित बाहर निकल आने की कामना ईश्वर से की। इस दौरान विद्यालय प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाएं भी मौजुद रहे।



