जावरा। गुरुदेव प्रकाश मुनिजी मसा की अज्ञानुवर्तिनी साध्वी सुमनप्रभाजी मसा की सुशिष्या दीक्षार्थी अंकिता-सुनिल लुणिया चिचवड पूना से मेवाड़ रत्न गुरुदेव रविंद्रमूनिजी मसा के दर्शनार्थ एवं संयमपथ पर अग्रसर होने के लिए गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पधारी। जैन दिवाकर बहु मंडल पूर्वाध्यक्ष दीपिका रांका ने बताया दीक्षार्थी बहन की संयम अनुमोदना करने के लिए जैन दिवाकर श्रीसंघ, श्री जैन महिल मंडल, जैन दिवाकर बहु मंडल, बालिका मंडल, त्रिस्तुतिक श्वेताम्बर श्रीसंघ सभी ने मिलकर लुक्कड आराधना भवन पर चौबीसी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें दीक्षार्थी बहन का मेवा व श्रीफल से गोद भराई कर शाल ओढ़ाकर माला से बहुमान किया।


