– बस स्टेण्ड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर की नई समिति गठित
– कार्यकारिणी में 15 सदस्यों को भी किया शामिल
जावरा। शहर के बस स्टेण्ड स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर की नई समिति का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक शहर के वरिष्ठ अभिभाषक आई.पी. त्रिवेदी, डॉ दिलीप शाकल्य, परामर्शदाता किशोर शाकल्य, पवन चौरसिया, आयोजन संयोजक के पद महेश राठौर (संचालक होटल सेलिब्रेशन) के साथ अध्यक्ष पद पर दिनेश राठौर (संचालक होटल सांईराज), सचिव मनीष त्रिवेदी (एडवोकेट), कोषाध्यक्ष दिलीप पारख, उपाध्यक्ष समरथमल सोलंकी (मामाजी संचालक पुजा बुक स्टॉल), ओमप्रकाश मालपानी, सांवरिया अरोड़ा सहित कार्यकारिणी में 15 सदस्यों को मनोनीत किया गया है। समिति गठित करने के बाद नवीन पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सभी सदस्य व पदाधिकारी मौजुद रहे।




