– लोकनिर्माण विभाग द्वारा हाईट मेंटेन कार्य के चलते सुबह 9.30 से 1.30 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई
जावरा। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षैत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जावरा संभाग के अन्तर्गत आने वाले ढोढर, रिंगनोद, रोजाना, मांडवी तथा पिपलौदी फीडर से जुडे 33 केव्ही फीडर से संचालित होने वाले ग्रामीण अंचलों में रविवार को सुबह 9.30 बजे से 1.30 बजे तक विद्युत प्रदाय बाधिक रहेगा।
कार्यपालन यंत्री अमित पटेल ने बताया कि रविवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा लाईन की हाईट मेंटेन कार्य तथा मेन्टेनेंस के चलते ढोढर तथा रिंगनोद 33 केव्ही फीडर से जुड़े गांवों के विद्युत प्रदाय बंद रहेगा साथ ही 11 केव्ही घरेलु एवं सिंचाई फीडर से जुझे गांव भी बाधित होंगे।
ढोढर ग्रिड के इन गावों की बिजली रहेगी गुल –
कार्यपालन यंत्री पटेल ने बताया कि रविवार को सुबह 9.30 बजे से 1.30 बजे तक 33/11 केव्ही ढोढर ग्रिड से निकलने वाले घरेलू एवं सिंचाई फीडरों से जुड़े ढोढर, मौयाखेड़ा, मोरिया, माननखेडा, पिपलिया जोधा, जडवासा, रिछाचांदा, परवलिया, रूपनगर ईत्यादि ग्रामों/क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
पिपलौदी ग्रिड के इन गांवों की बिजली रहेगी बंद –
33/11 केव्ही पिपलौदी ग्रिड से निकलने वाले समस्त 11 केव्ही घरेलू एवं सिंचाई फीडरों से जुड़े ग्राम पिपलौदी, किलगारी, हनुमंतिया, मार्तण्डगंज ईत्यादि ग्रामों/क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
रोजाना के इन गांवों में बाधित होगा विद्युत प्रदाय –
33/11 केव्ही रोजाना ग्रिड से निकलने वाले समस्त 11 केव्ही घरेलू एवं सिंचाई फीडरों से जुड़े ग्राम रोजाना, झालवा, बागाखेड़ा, अरनियापीथा, नन्दावता, बिनौली, मीनाखेड़ा, आलमपुर ठिकरिया, बानीखेडी, हिंगोरिया धांधु, आक्याबेनी, मौकाखेड़ा, मकनपुरा, बहादुरपुर, लालाखेडा ईत्यादि ग्रामों/क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
रिंगनोद फीडर के ये गांव रहेंंगे बंद –
33/11 केव्ही रिंगनोद ग्रिडसे निकलनेवाले समस्त 11 केव्ही घरेलू एवं सिंचाई फीडरों से जुड़े ग्राम/क्षेत्र रिंगनोद, गोठड़ा, कलालिया, कामलिया, रिछागूर्जर, रणायरा, दाहखेड़ा, मुण्डला, चौकी, रोला, नेतावली, मन्याखेड़ी, सेतपुर, मन्याखेड़ी, माता मेलकी ईत्यादि ग्रामों/क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
माण्डवी ग्रिड के इन गांवों में बंद रहेगी लाईट –
33/11 केव्ही माण्डवी ग्रिडसे निकलनेवाले समस्त 11 केव्ही घरेलू एवं सिंचाई फीडरों से जुड़े ग्राम/क्षेत्र माण्डवी, गोंदीशंकर, गोंदीधर्मसी, रफुखेड़ी, असावती, मरमिया, कुम्हारी, बोरवनी, भड़का, शक्करखेड़ी, आकोली, तरासिया, धतरावदा, मेहन्दी, कांकरवा, पिपलियासीर ईत्यादि ग्रामों/क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।


