– लायंस क्लब जावरा और सेवा भावी मित्र मंडल जावरा द्वारा आयोजित किया शिविर
– लायंस नैत्र चिकित्सालय हॉल पर हुआ आयोजन
जावरा। आयुष्मान हॉस्पिटल रतलाम द्वारा लायंस क्लब जावरा और सेवा भावी मित्र मंडल जावरा के सौजन्य से नि:शुल्क सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ शिविर का आयोजन रविवार को सुबह 11 बजे से पिपलौदा रोड़ स्थित लायंस हॉल पर किया गया। जिसमें विभिन्न रोगेां के 221 मरीजों की जांच की गई। वहीं ब्लड प्रेशर, शुगर के साथ ईसीजी की जांच तथा दवाईयां नि:शुल्क वितरित की गई।
लायंस क्लब तथा सेवा भावी मित्र मंडल जावरा के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर में हड्डी एवं घुटना रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जनी विशेषज्ञ, दांत एवं मुख रोग विशेषज्ञ, हृदय और शुगर रोग विशेषज्ञ, नैत्र रोग विशेषज्ञ के साथ फिजियोथेरेपिस्ट स्पेशलिस्ट डॉ प्रदीप दुबे,डॉ. पारुल त्रिचल, डॉ. संजय कुमार दुबे, डॉ.अनिल डावर, डॉ. अभिषेक जाट, डॉ. पल्लवी चौधरी ने अपनी सेवाएं दी साथ ही शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर तथा हृदय की जांच (ईसीजी) तथा दवाईयां नि:शुल्क वितरित की गई। शिविर में लॉयंस क्लब जावरा के अध्यक्ष अजय सकलेचा, सचिव रजत सोनी, नैत्र चिकित्सालय चेयरमेन विजय पामेचा, पूर्वाध्यक्ष अरूण संघवी, पंकज कांठेड़ के साथ सेवा भावी मित्र मण्डल सदस्य अनिल पोरवाल, अतुल ललवानी, दीपक सोनी, राहुल चौहान, विजय पोरवाल,अजय जटिया,पियुष जैन, विनोद यादव, माणक अंकिया, सोनू सोलंकी, प्रविण गोड़, आदि का विशेष सहयोग रहा।



