– दिल्ली में आयोजित मासिक बैठक में नियुक्ति पत्र सौंपा, दिव्यांगजन एवं जनहित के कार्यों को मिलेगा नया विस्तार
जावरा। राइट विजन हैंडीकैप वेलफेयर सोसाइटी (पंजीकृत) की दिल्ली में आयोजित मासिक बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से जावरा निवासी फारुक खान को मध्य प्रदेश कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उन्हें संस्था की ओर से औपचारिक नियुक्ति पत्र प्रदान कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के विस्तार एवं जनहित के कार्यों को गति देने पर चर्चा की गई। संस्था पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि फारुक खान के अनुभव, सामाजिक सक्रियता और समर्पण से मध्य प्रदेश में संगठन की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा अधिक से अधिक लोगों को संस्था से जोडऩे में सफलता प्राप्त होगी।
2015 से काम कर रही संस्था –
राइट विजन हैंडीकैप वेलफेयर सोसाइटी वर्ष 2015 से राष्ट्रीय स्तर पर जनजागरूकता अभियान संचालित कर रही है। संस्था विशेष रूप से दिव्यांगजनों के कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, वृद्धाश्रम सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता तथा विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का संचालन करती है। संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा कार्यों का लाभ पहुंचाना और जनहित के मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चौधरी ने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि फारुक खान की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और मध्य प्रदेश में सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का दायरा और व्यापक होगा।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

