• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

भाजपा जिला बैठक : डिजिटल लर्निंग और संगठन विस्तार पर जोर

July 13, 2026

नागदी में सीमांकन विवाद : किसान पानी की टंकी पर चढ़ा, 2 घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा, दोबारा नप्ती के आश्वासन पर उतरा

July 13, 2026

जावरा: सरस्वती शिशु मंदिर में नवीन शिशु वाटिका भवन का भूमिपूजन, शिक्षा और संस्कार पर जोर

July 13, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, July 13
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»भाजपा जिला बैठक : डिजिटल लर्निंग और संगठन विस्तार पर जोर
रतलाम

भाजपा जिला बैठक : डिजिटल लर्निंग और संगठन विस्तार पर जोर

EditorBy EditorJuly 13, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– रतलाम भाजपा जिला बैठक में डिजिटल लर्निंग पर फोकस
रतलाम । जिले के सैलाना स्थित ओशीन परिसर में सोमवार को आयोजित भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार, डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा सौंपी गई हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का आह्वान किया।
सैलाना स्थित ओशीन परिसर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य वक्ता भाजपा के संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई प्रत्येक जिम्मेदारी को कार्यकर्ता अपनी प्राथमिकता बनाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से ही भाजपा की नई पीढ़ी का सशक्त निर्माण संभव है।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। इस अवसर पर जिला महामंत्री महेश सोनी एवं जयवंत कोठारी मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं पार्टी के प्रेरणास्रोत महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
मंडलवार डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण पर दिया जोर-
जिला महामंत्री जयवंत कोठारी ने जिले के सभी मंडलों की संगठनात्मक गतिविधियों एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए मंडलवार कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। इसके बाद जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत उद्बोधन देते हुए 23 जून से 6 जुलाई तक आयोजित विशेष पखवाड़े के दौरान हुए कार्यक्रमों की सफलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जिले में बलिदान दिवस, कार्यकर्ता सम्मेलन सहित सभी निर्धारित कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए। साथ ही मंडलवार डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण की प्रगति की भी समीक्षा की गई।संगठनात्मक कैलेंडर से कराया अवगत –
संभाग प्रभारी सुरेश आर्य ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित संगठनात्मक कैलेंडर की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह 1 से 7 तारीख तक मंडल बैठक, 7 से 12 तारीख तक जिला बैठक तथा 21 से 25 तारीख तक शक्ति केंद्रों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ स्तर की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण को संगठन का महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए कहा कि जिला एवं मंडल स्तर पर प्रशिक्षण लगभग पूर्ण हो चुका है तथा बूथ स्तर पर भी अच्छा कार्य हुआ है। जहां प्रशिक्षण कार्य शेष है, उसे आगामी ‘मन की बात’ कार्यक्रम से पहले हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल लर्निंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं, विशेषकर युवा पीढ़ी को पार्टी के इतिहास, महापुरुषों के जीवन, उनके संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका से परिचित कराया जा रहा है। इससे कार्यकर्ताओं में वैचारिक मजबूती आएगी और भविष्य के नेतृत्व का निर्माण होगा।हनुमानजी से प्रेरणा लेने का आव्हान –
सुरेश आर्य ने कार्यकर्ताओं से हनुमान जी के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि जैसे हनुमान जी ने भगवान श्रीराम द्वारा दिए गए कार्य से भी बढ़कर जिम्मेदारी निभाई थी, उसी प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं को भी संगठन के प्रत्येक दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ करना चाहिए। बैठक का संचालन जिला महामंत्री महेश सोनी ने किया, जबकि अंत में जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक में जिलेभर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post Views: 1
#BJP4MP #Ratlam news today #Sailana news today
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रतलाम में गोदाम चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 60 हजार का सामान बरामद

July 13, 2026

रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता : 5 हजार का इनामी चोर गिरफ्तार, 1.80 लाख के चोरी के आभूषण बरामद

July 8, 2026

रतलाम में बुजुर्ग महिला से ठगी का खुलासा : उत्तरप्रदेश से अंतरराज्यीय गिरोह का आरोपी गिरफ्तार, 3.10 लाख का सोना बरामद

July 8, 2026
Don't Miss
रतलाम

भाजपा जिला बैठक : डिजिटल लर्निंग और संगठन विस्तार पर जोर

By EditorJuly 13, 2026

– रतलाम भाजपा जिला बैठक में डिजिटल लर्निंग पर फोकस रतलाम । जिले के सैलाना…

नागदी में सीमांकन विवाद : किसान पानी की टंकी पर चढ़ा, 2 घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा, दोबारा नप्ती के आश्वासन पर उतरा

July 13, 2026

जावरा: सरस्वती शिशु मंदिर में नवीन शिशु वाटिका भवन का भूमिपूजन, शिक्षा और संस्कार पर जोर

July 13, 2026

रतलाम में गोदाम चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 60 हजार का सामान बरामद

July 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

भाजपा जिला बैठक : डिजिटल लर्निंग और संगठन विस्तार पर जोर

July 13, 2026

नागदी में सीमांकन विवाद : किसान पानी की टंकी पर चढ़ा, 2 घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा, दोबारा नप्ती के आश्वासन पर उतरा

July 13, 2026

जावरा: सरस्वती शिशु मंदिर में नवीन शिशु वाटिका भवन का भूमिपूजन, शिक्षा और संस्कार पर जोर

July 13, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.