Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
व्यापारी के गौदाम से लहसुन चुराने वाले दो आरोपी धराए, दो आरोपियों की तलाश जारी , जांच में जुटी पुलिस
– लहसुन मंडी में किसानो की लहसुन के साथ अब व्यापारी के गौदाम भी सुरक्षित नहीं जावरा। शहर के खाचरौद नाका स्थित लहसुन मंडी में आए दिन लहसुन चोरी की घटनाए आम हो गई है। मंडी में प्रांगण में रखी किसानों की लहसुन के साथ ही अब मंडी व्यापारियों के गोदामों में रखी लहसुन भी सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही एक मामला गोदाम में व्यापारी द्वारा रखे माल को जब गाड़ी में भरने लगे तो प्रकाश में आया। लहसुन का व्यापार करने वाली फर्म शाह टेडर्स के संचालक ने अपने गोदामें लहसुन के कट्टे रखे थे, जिसे गाड़ी में भरकर…
– शादी का झांसा देकर नाबालिक को आरोपी ले गया था राजस्थान जावरा। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को विशेष न्यायाधीश पॉक्सों एक्ट उषा तिवारी ने 20 साल के कठोर कारावास और करीब 6 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। विशेष लोक अभियोजक विजय पारस ने बताया कि गत 08 जुलाई 21 को थाना पिपलौदा पर पीडिता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि फरियादी के दो बच्चे हैं, जिसमे एक लड़की पीडिता जिसकी उम्र 15 साल 05 माह है। फरियादी के साले की लड़की 3-4 दिन पहले से फरियादी के घर पर रुकी हुई…
कांग्रेस ने मनाया 138 वां स्थापना दिवस, पुरानी धानमंडी स्थित गांधी प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण
जावरा। कांग्रेस की स्थापना सन 1885 में ए.ओ. हूयूम द्वारा थियोसॉफिकल सोसाइटी कोलकाता में बनाई गई थी। जिसका उद्देश्य हिंदुस्तान में अंग्रेजों से परेशान जनता के बीच जाकर उनकी परेशानी को जानना था तब महात्मा गांधी जी ने इस समस्या को लेकर आगे आए और उन्होंने जन आंदोलन चलाया और अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन यह नारा दिया और आजादी दिलवाई इस संघर्ष में पंडित जवाहरलाल नेहरू मौलाना आजाद सरदार वल्लभभाई पटेल एवं सभी धर्म के वरिष्ठ जन शामिल थे। https://youtube.com/shorts/r4nT-NTzAcM?si=neQZhWKiIbQ6JypD उक्त विचारब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र गंगवाल शांतिलाल दसेड़ा बाबूलाल निंबे हरिनारायण अरोड़ा वरुण…
जावरा l मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का उज्जैन से मंदसौर जाते हुए अर्नियापिथा मण्डी स्थित अरिहंत पेट्रोल पम्प पर ओस्तवाल परिवार की ओर से भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश ओस्तवाल, भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल ओस्तवाल, पूर्व गृहमंत्री कैलाश चावला, एवं के के सिंह कालूखेड़ा की उपस्थिति में सैकड़ो भाजपा नेता कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने 21 किलो वजनीय पुष्प माला, शाल, श्रीफल, एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश बॉडीबिल्डरस प्रतियोगिता (मिस्टर एम.पी.) में पांचवा स्थान प्राप्त कर जावरा का नाम रोशन करने वाले जमील खान का सम्मान किया…
आरडी हास्पीटल पर के के सिंह कालूखेड़ा के नेतृत्व, जोयो होटल चौराहे पर भाजपा नगर मंडल और करनी सेना परिवार ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का शाल-श्रीफल से किया स्वागत
– ज़ोयो होटल चौराहे पर भाजपा नगर मंडल और करनी सेना परिवार ने तलवार भेंट कर किया स्वागत जावरा। मध्यप्रदेश के नव मनोनीत उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार जावरा आगमन पर गुरुवार को दोपहर में जावरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का लालाखेड़ा फंटा स्थित आरडी हास्पीटल पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केकेसिंह कालूखेड़ा और कान्हसिंह चौहान के नेतृत्व में स्वागत किया गया। पूर्व नपाध्यक्ष निर्मला हाड़ा ने तिलक लगाकर और श्रीफल भेंटकर तथा शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। भाजपा नेता भेरूलाल पाटीदार, देवेंद्र शर्मा, बलवंत भाटी, अशोक सेठिया, प्रकाश कोठारी, ज्योति प्रकाश जाजपुरिया (मंदसौर) सुनील भावसार, नरदेव…
तालीदाना गौशाला पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा 30 से, समापन पर होगी महाप्रसादी, कई संतो का मिलेगा सानिध्य
– अंतराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता हेमलता शास्त्री (मथुरा) के श्रीमुख से होगी श्रीराम कथा की अमृत वर्षा – लाखों रुपए के विकास कार्यो से हो रहा गौशाला का सोन्दर्यीकरण – गौ मूत्र व गौबर से उत्पाद बनाने की और अग्रसर है गौशाला जावरा। समीपस्थ ग्राम तालीदाना में कैलाशवासी महेंद्र सिंह कालूखेड़ा गौशाला में परम् आराध्य प्रभु श्री राम कि कृपा ओर श्री श्री 1008 मंगलदास जी गुरूदेव कि प्रेरणा से श्रीराम कथा ज्ञान गंगा महोत्सव का सात दिवसीय आयोजन आगामी 30 दिसम्बर 2023 से लेकर 5 जनवरी 2024 तक होगा। जिसमें प्रतिदिन दोपहर 12 से 4 बजे तक अंतराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता…
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के स्वागत में उमड़े कार्यकर्ता, दो भाजपा कार्यकर्ता आपस में भीड़े, एक करणी सेना पदाधिकारी की जेब कटी
– जोयो होटल चौराहे पर एक ही पार्टी के दो अलग अलग स्टेज लगे – आरडी हास्पीटल से लेकर ढोढऱ तक जावरा की सीमा में कई जगह हुआ उपमुख्यमंत्री का स्वागत – कार्यकर्ताओं ने लगाए जय जगदीश जय जगदीश के नारे – रतलाम से लेकर मंदसौर और नीमच तक के कार्यकर्ता अपने नेता की अगुवानी करने पहुंच गए जावरा जावरा l मध्यप्रदेश सरकार के नव मनोनीत उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार नगर आगमन पर उनके स्वागत में सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उमड़ पड़े, जावरा विधानसभा की सीमा से लगे ग्राम लालाखेड़ा स्थित…
– रावणद्वार स्थित अन्नक्षैत्र पर की मानव सेवा जावरा। अभिग्रहधारी उग्र विहारी घोर तपस्वी श्रद्धेय राजेशमुनिजी म. सा. के 50 वें जन्मदिवस के अवसर पर अन्न-क्षेत्र रावण दरवाजा पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ जावरा द्वारा गरीब अपंग असहाय लोगों को भोजन कराया गया। श्रद्धेय राजेशमुनिजी मसा कि अभिग्रह तप साधना। निरंतर गतिमान है। आपका गोल्डन बुक अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। इस समय आप जैन आराधना भवन समाजवादी इंदिरा नगर इंदौर में सेवाभावी संत राजेंद्रमुनिजी के साथ विराजित है। दीक्षा लेने के बाद से निरंतर आप बेले बेले बड़ी तप आराधना अभिग्रह से कर रहे हैं…
– प्रतिभागियों को बांटे प्रमाण पत्र जावरा। भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा प्राचार्य डॉ ए.जी.पठान के निर्देशन में 25 दिवसीय कुकिंग और बेकिंग संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । जिसमें प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मनप्रीत सिंह गंभीर के मार्गदर्शन में सेडमेप प्रभारी विजय चौरे ने 40 से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया । प्रशिक्षण उपरांत कार्यक्रम संयोजक डॉ समता मेहता ने विद्यार्थियों से फीडबैक प्राप्त किया। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर सेडमेप प्रभारी ने विद्यार्थियों को सेडमेप के अन्य कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। https://youtube.com/shorts/r4nT-NTzAcM?si=KolBQjTiHsIe4ZO3 महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डॉ विद्या तिवारी…
पिपलौदा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 67 वीं जुनियर राष्ट्रीय शालेय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता 26 दिसंबर से 30 दिसंबर 2023 तक तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु में आयोजित है। इस प्रतियोगिता के लिए रतलाम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन एवं यूनिक व्हॉलीबाल एकेडमी पिपलौदा की खिलाड़ी और सीएम राइस स्कूल पिपलोदा की छात्रा कु. अंजा चंद्रवंशी का 17 वर्ष की बालिका टीम में चयन हुआ है। अंजा मध्य प्रदेश जुनियर महिला वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत की टीमें भाग ले रही है । https://youtube.com/shorts/r4nT-NTzAcM?si=11RPV5zYgNrI7Hel उनके चयन होने पर रतलाम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रकाशचंद व्यास, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के…
