Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
गठान की जगह बगैर अनुमति बच्चादानी निकालने वाले जावरा के पाटीदार मल्टी स्पेशलिटी हास्पीटल पर कलेक्टर ने लगाया 50 हजार का जुर्माना
– सीएमएचओ द्वारा गठित जांच दल ने बताया महिला की बच्चादानी निकालने की आवश्यकता ही नहीं थी – नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधानों के अनुसार की कलेक्टर ने कार्रवाई – आधी अधुरी सुविधाओं को लेकर शुभारंभ करने आए कर्नाटक के राज्यपाल ने भी संचालक को चेताया था जावरा। समीपस्थ ग्राम पंचेवा की महिला को बगैर बताए उसका ऑपरेशन कर बच्चादानी निकालने के मामले में जिला कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने लेबड़ नयागांव फोरलेन स्थित पाटीदार मल्टी स्पेशलिटी हास्पीटल को मामले में दोषी मानते हुए संचालक डॉ दिनेश पाटीदार पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। वहीं भविष्य में इस प्रकार…
कैबिनेट मंत्री बनने के बाद रतलाम पहुचे चेतन्य काश्यप, किए माँ कलिका के दर्शन , प्रथम आगमन पर शहरवासियों ने बिछाये पलक फावड़े , कई स्थानों पर मंच लगाकर किया स्वागत
जावरा l मध्यप्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप का शुक्रवार को मंत्री बनने के पश्चात प्रथम रतलाम नगर आगमन पर शहरवासियों ने भव्य स्वागत, अभिनंदन किया। रतलाम शहर में काश्यप के स्वागत के लिए स्थान-स्थान पर स्वागत मंच बनाए गए थे जहां से पुष्प वर्षा की जा रही थी। नागरिकों द्वारा श्री काश्यप का पुष्प मालाओं तथा पुष्प गुच्छ से भी हार्दिक स्वागत, अभिनंदन किया जा रहा था। काश्यप के स्वागत का सिलसिला रतलाम जिले की सीमा से ही प्रारंभ हो गया था। शुक्रवार सुबह रतलाम जिले की सीमा में प्रवेश करने पर रतलाम ग्रामीण के बाशिंदों द्वारा श्री काश्यप का…
गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में शामिल ताल दरबार में जावरा के आदर्श ने दी प्रस्तुति, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किया सम्मानित
– जावरा के आदर्श चौहान ने तबला प्रस्तुति देकर शहर का नाम रोशन किया जावरा। ग्वालियर के ऐतिहासिक दुर्ग पर एक अनुठे तानसेन समारोह किया का आयोजन किया गया। जिसे ताल दरबार नाम दिया गया। उक्त आयोजन में 1 हजार 500 से अधिक तबला वादको ने एक साथ अपनी प्रस्तुति देकर इस दिन को इतिहास के पन्नों में अमर करते हुए गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया। उक्त आयोजन में जावरा की उभरति प्रतिभा आदर्श चौहान दमामी ने अपनी तबला वादर की प्रस्तुति देकर पुरे जावरा शहर का नाम रोशन किया है। जिस पर मध्यप्रदेश शासन के…
गरीबों के हक का शासकीय राशन ब्लैक में बेचकर लाभ कमाने वाले लालची 2 सेल्समेन को 6-6 माह का कारावास और अर्थदण्ड की सजा
– जांच के दौरान दुकान में तय स्टॉक से कम माल मिला, स्टॉक बोर्ड मे भी नहीं की थी इंट्री – अधिकारी द्वारा स्टॉक रजिस्टर मांगने पर भी नहीं प्रस्तुत किया – आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं पर न्यायाधीश ने सुनाई सजा जावरा। शहर में स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर गरीबों के हक का राशन ब्लैक में बेचकर अनुचित लाभ कमाने वाले दो सेल्समेनों मोहम्मद युनुस पिता मोहम्मद युसूफ ( 28) निवासी 117 नाना साहब का मोहल्ला जावरा और सद्दाम पिता रईस हुसैन (32) निवासी मीनीपुरा जावरा को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जावरा रोहित शर्मा ने 6-6 माह के…
– जनपद के विकास कार्यो की चर्चा के साथ दिया जावरा आने का न्यौता जावरा। मध्यप्रदेश के नव मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव से जावरा जनपद सदस्य तथा सासंद प्रतिनिधि प्रीयाकुंवर सिसौदिया ने अपने भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री निवास पर भेंट कर उनका स्वागत कर उन्है प्रदेश में भाजपा की जीत तथा मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। सिसौदिया ने मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए उन्है रतलाम जिले के जावरा में आने का न्यौता दिया और जनपद पंचायत जावरा के विकास कार्यो को लेकर चर्चा की। चर्चा उपरांत मुख्यमंत्री ने सिसौदिया का न्यौता स्वीकार करते हुए जावरा जनपद के सभी विकास…
जूनियर राष्ट्रीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जावरा की अलंकृता करेगी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व
– 2 जनवरी तक शहडोल में प्रीनेशनल कैम्प में करेगी शिरकत – 4 से 7 जनवरी तक छत्तीसगढ़ में करेगी खैल कौशल का प्रदर्शन जावरा। जिला बास्केटबॉल संघ की खिलाड़ी अलंकृता सोलंकी का चयन जूनियर राष्ट्रीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता हेतु हुआ है। जिला बास्केटबॉल संघ जावरा के सचिव विजय पामेचा ने बताया कि शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल के आधार पर अलंकृता सोलंकी का चयन मध्यप्रदेश के दल में हुआ है। अलंकृता बास्केटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी पुष्पेंद्रसिंह सोलंकी की पुत्री है। अलंकृता पहले शहडोल में आयोजित प्रीनेशनल कोचिंग कैंप जो कि 28 दिसंबर 23 से…
जावरा। अरोड़ा नवयुवक मंडल जावरा की वार्षिक बैठक हुई, जिसमें वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा वर्ष 2023 का आय व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, साथ ही आगामी सत्र के लिए नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया। जिसमें अध्यक्ष नीलेश ओमप्रकाश सजिया, सचिव सौरभ जुगलकिशोर सजिया, कोषाध्यक्ष अर्पित सुरेश डाबेचा, उपाध्यक्ष नीलेश गोवर्धन सुगंधा, सह सचिव आयुष दामोदर पुजारा को मनोनीत किया गया। नव मनोनीत पदाधिकारियों को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में आगामी नवीन सत्र में प्रतिवर्षानुसार गौ सेवा, जीव सेवा, भजन संध्या एवं उज्जैन भ्रमण कार्यक्रम करना भी तय किया गया। युवा मंडल सचिव नीलेश अरोड़ा ने बताया…
– समिति की महिलाओं ने सुनाए अपने अनुभव, बांस की खेती को लाभदाय कैसे बनाए इसकी दी जानकारी – महिलाओं ने खेल प्रतियोगिता में किया बेहतर प्रदर्शन, पाए पुरुस्कार जावरा। हाटपिपलिया में नाबार्ड का एस.एच.जी. लीडरशिप प्रोग्राम एवं एलईडीपी-बांस से बने उत्पादों का निर्माण एवं बिक्री केन्द्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंभूलाल चन्द्रवंशी, विशिष्ट अतिथि नाबार्ड डीडीएम एन.के. सोनी, मुख्य अतिथि एनआरएलएम केडीपीएम जे.पी.चौहान एवं नरेशचंद्र भाल उपस्थित रहे। नाबार्ड एवं मारुति समिति की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को बांस के प्रचुर गुणधर्म का उपयोग करके सशक्त बनाना…
भारतीय मजदूर संघ ने किया उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का स्वागत , सफाई मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन
जावरा l उज्जैन बायपास स्थित धाकड़ चौराहे पर भारतीय मजदूर संघ से संबंधता प्राप्त संगठनों द्वारा उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का 51 किलो की माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत सम्मान सत्कार किया गया। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ प्रदेश अध्यक्ष बालमुकुंद पाटीदार, नगर मंत्री राजीव कुमार आर्य, प्रदेश संयुक्त महामंत्री हेमलता शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष गोपालसिंह राठौड़, बद्रीलाल पांचाल, ओमप्रकाश राठौड़, पिपलोदा ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण सिंह सोलंकी,बंकटेश्वर प्रजापत, रामेश्वर पडिहार, सत्यनारायण राठौर, गंगाराम ररोतिया, शिवनारायण पाटीदार, आशीष भट्ट, गोविंद राठौड़, रमेश खारीवाल, यशवंतसिंह डोडिया, देवीलाल चौधरी, अनोखीलाल सूर्यवंशी, नरेंद्रसिंह सोलंकी, मांगीलाल पांचाल पूर्व सरपंच मीनाखेड़ा, राजाराम जाट रोजाना, राजेंश आंजना…
– गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे हुआ था हादसा जावरा। समीपस्थ ग्राम रोजाना में निजी प्रेक्टिस करने वाले एक डॉक्टर की गुरुवार को दोपहर में बाईक सहित कुंए में गिरने से मौत हो गई। कुंए में गिरने के दौरान खेत पर काम कर रहे मजदुरों ने बाहर निकाला लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। जावरा औद्योगिक क्षेत्र पुलिस से मिली जानकारी अनुसार करीब 6 माह पूर्व किसी व्यक्ति ने डॉ दिनेश पाटीदार को एक हाथ पर चाकू मार दिया था। एक हाथ काम नहीं कर रहा था, जिस पर हड्डी रोग विशेषज्ञ ने हाथ की उंगलियां चलाने की…
