पिपलौदा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 67 वीं जुनियर राष्ट्रीय शालेय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता 26 दिसंबर से 30 दिसंबर 2023 तक तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु में आयोजित है। इस प्रतियोगिता के लिए रतलाम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन एवं यूनिक व्हॉलीबाल एकेडमी पिपलौदा की खिलाड़ी और सीएम राइस स्कूल पिपलोदा की छात्रा कु. अंजा चंद्रवंशी का 17 वर्ष की बालिका टीम में चयन हुआ है। अंजा मध्य प्रदेश जुनियर महिला वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत की टीमें भाग ले रही है ।
उनके चयन होने पर रतलाम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रकाशचंद व्यास, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनुज शर्मा, सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य संजय शर्मा, पिपलोदा भाजपा खेल प्रकोष्ठ मंडल संयोजक और जिला वॉलीबॉल सहसचिव अमित मोगरा, खेल प्रशिक्षक राहुल वर्मा, विशाल परमार, अंशुल शर्मा, खेल विभाग के शाहिद हुसैन, यूनिक व्हॉलीबाल एकेडमी के संचालक पुनीत जैन, जयंतसिंह राठौर आदि ने अंजा की उपलब्धी पर हर्ष व्यक्त किया है।


