• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, September 9
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»तालीदाना गौशाला पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा 30 से, समापन पर होगी महाप्रसादी, कई संतो का मिलेगा सानिध्य 
जावरा

तालीदाना गौशाला पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा 30 से, समापन पर होगी महाप्रसादी, कई संतो का मिलेगा सानिध्य 

EditorBy EditorDecember 28, 2023Updated:December 28, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– अंतराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता हेमलता शास्त्री (मथुरा) के श्रीमुख से होगी श्रीराम कथा की अमृत वर्षा
– लाखों रुपए के विकास कार्यो से हो रहा गौशाला का सोन्दर्यीकरण
– गौ मूत्र व गौबर से उत्पाद बनाने की और अग्रसर है गौशाला
जावरा। समीपस्थ ग्राम तालीदाना में कैलाशवासी महेंद्र सिंह कालूखेड़ा गौशाला में परम् आराध्य प्रभु श्री राम कि कृपा ओर श्री श्री 1008 मंगलदास जी गुरूदेव कि प्रेरणा से श्रीराम कथा ज्ञान गंगा महोत्सव का सात दिवसीय आयोजन आगामी 30 दिसम्बर 2023 से लेकर 5 जनवरी 2024 तक होगा। जिसमें प्रतिदिन दोपहर 12 से 4 बजे तक अंतराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता हेमलता शास्त्री (मथुरा) के मुखारविन्द से कथा का अमृतपान कराया जाएगा। आयोजन में क्षेत्र के हजारों भक्तों की आने की संभावना को लेकर रूपरेखा ओर तैयारी को लेकर गुरुवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे संरक्षक के.के. सिंह कालूखेडा, गौशाला अध्यक्ष गज्जू बना, कोषाध्यक्ष मन्नालाल शर्मा, उपाध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार, संगठन मंत्री राजेंद्रसिंह चंद्रावत ने बताया कि 30 दिसम्बर को प्रात: 7 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें पुष्प व इत्र वर्षा की जाएगी। 5 जनवरी 2024 कथा समापन के अवसर पर शाम 4 बजे से गौ पूजन एवं महाप्रसादी वितरीत की जाएगी।

सात दिवसीय श्रीराम कथा में तालिदाना, शक्करखेड़ी, भाटखेड़ी, मामटखेड़ा, कालूखेड़ा, सेमलिया भाटखेड़ा, रिछादेवड़ा, चिपीया, कंसेर, भाकरखेड़ी, बिलन्दपुर, झंझारखेड़ी जेठाना के साथ जावरा विधानसभा के करीब 50 से अधिक गावों से पुरुषव महिलाओं के जुटने की संभावना है। संरक्षक तथा गौशाला अध्यक्ष ने बताया कि आयोजन स्थल पर कोविड से जुड़े सभी प्रबंधों को भी सुनिश्चित किया गया है। आयोजन में महिलाओं के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया है। गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कान्ह सिंह चौहान, मुकेश चंडालिया, देवेन्द्र शर्मा, अमृत अंजना, माखनसिंह अयाना, सुनील भावसार, नरदेव शर्मा आदि मोजूद रहे l

4.85 हैक्टेयर भूमि पर संचालित है गौशाला –
गौशाला संरक्षक केकेसिंह कालूखेड़ा और अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 से आरंभ हुई गौशाला समिति शासन से पंजीकृत हैं। और यह 4.85 हैकटेयर भूमि पर गौशाला का संचालन करती हैं। वर्तमान में यहां 315 गाय और 13 कर्मचारी रात दिन उनकी सेवा करते हैं। गौशाला में गौवंश की सुरक्षा एवं खुराक सहित दवाओ एवं इलाज का भी पर्याप्त प्रबंध किया गया है। इसके लिए मवेशियों के दक्ष चिकित्सकों की सेवाएं ली जाती है।
23 लोगों की बनी है समिति –
गौशाला संरक्षक केकेसिंह कालूखेड़ा ने बताया कि ग्राम पंचायत तालिदाना ने गौशाला के समुचित संचालन हेतु एक कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष गजराज सिंह के नेतृत्व में 23 लोगों की समिति गौशाला की देखरेख सहित क्षेत्र में समाज सेवा तथा धार्मिक गतिविधियों में भी नियमित रूप से सक्रिय भूमिका निभा रही है। समिति ने जन सहयोग से प्राप्त 51 लाख 15000 रूपये की लागत से गौशाला में गौ माता की सेवा हेतु अन्य कार्य किए हैं।
गौशाला का किया जा रहा सोन्दर्यीकरण –
गौशाला संरक्षक केकेसिंह कालूखेड़ा और अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह ने बताया कि गौशाला तालिदाना पर गत वर्ष कथा के पश्चात जन सहयोग से प्राप्त राशि से 16.80 लाख रुपए से टिन शेड श्री पशुपतिनाथ एवं गौ रक्षक बालाजी की मूर्तियां एवं उद्यान विकसित करने हेतु 5.50 लाख रूपये व्यय किए गए है। वहीं करीब 1.25 लाख रुपए की लागत से पूज्य संत श्री मंगलदासजी महाराज पूज्य स्थल एवं कुटिया का निर्माण किया जा रहा है। अध्यक्ष गज्जु बन्ना ने बताया कि गौशाला पर संरक्षक के.के .सिंह कालूखेड़ा ने अपनी माताजी की स्मृति में करीब 3 लाख रुपए की लागत से एक कक्ष अटैच बाथरूम सहित बनवाया है। वहीं करीब 26 लाख 55 हजार लाख रूपये के जनसहयोग से कार्य करवाया गया है।
गौ मुत्र व गौबर से बनाए जाएंगे उत्पाद –
गौशाला संरक्षक व अध्यक्ष ने बताया कि गौशाला मे उन्नयन हेतु समिति कई योजनाओ पर काम कर रही है। मजबूत बाउंड्री वॉल, जावरा मुख्य मार्ग से गौशाला तक 300 मीटर सड़क,। पशुओं के ऑपरेशन हाल की सुविधा वाले अस्पताल का निर्माण। पानी की टंकी, कुट्टी मशीन, बड़े गोबर गैस प्लांट, आदि कार्य हेतु। जन सहयोग से इस गौशाला को प्रदेश स्तर पर आदर्श गौ शाला बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Post Views: 206
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

By EditorSeptember 8, 2026

– जावरा के पांच मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच जावरा । में…

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.