• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 12
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का कारावास और अर्थदण्ड
क्राइम न्यूज़

बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष का कारावास और अर्थदण्ड

EditorBy EditorDecember 28, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– शादी का झांसा देकर नाबालिक को आरोपी ले गया था राजस्थान
जावरा। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को विशेष न्यायाधीश पॉक्सों एक्ट उषा तिवारी ने 20 साल के कठोर कारावास और करीब 6 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।
विशेष लोक अभियोजक विजय पारस ने बताया कि गत 08 जुलाई 21 को थाना पिपलौदा पर पीडिता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि फरियादी के दो बच्चे हैं, जिसमे एक लड़की पीडिता जिसकी उम्र 15 साल 05 माह है। फरियादी के साले की लड़की 3-4 दिन पहले से फरियादी के घर पर रुकी हुई थी। घटना दिनांक सुबह पीडिता ने अपने पिता से बोला कि, उसे 11वीं कक्षा में एडमिशन करवाना है तो, एडमिशन फीस जमा कराने स्कूल जाना पड़ेगा तो, फरियादी ने अपनी बालिका को फीस के रुपये देकर बोला कि, स्कूल चले जाना और वहां से आकर खेत पर हमारे लिये चाय लेकर आ जाना। उसके बाद सुबह करीबन 10:30 बजे फरियादी अपने लड़के को साथ लेकर अपनी गायें लेकर खेत पर चला गया था। थोड़ी देर बाद फरियादी की पत्नी भी खेत पर काम करने आ गयी थी। घर पर फरियादी की बालिका और उसके साले की लड़की दोनों ही थी। दोपहर तक फरियादी की लड़की खेत पर नही आयी तो, फरियादी की पत्नी ने घर पर जाकर देखा तो, घर पर फरियादी के साले की लड़की अकेली दिखी तो, फरियादी की पत्नी ने उससे पूछा कि, बालिका कहां है तो, उसने बताया कि, बालिका सुबह 11 बजे स्कूल जाने का बोलकर अकेली गयी थी, जो अभी तक नही आयी है। फरियादी एवं उसकी पत्नी ने बालिका की तलाश आसपास एवं उसके स्कूल जाकर की, किंतु कहीं पता नहीं चला। फरियादी के द्वारा थाना पिपलौदा पर जाकर रिपोर्ट लिखाई गई। अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।
बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर ले गया था राजस्थान –
अनुसंधान के दौरान बालिका को सूरजपोल गेट, उदयपुर से आरोपी के कब्जे से बरामद कर उसके कथन लेखबद्ध किए गए। जिसमें पीडिता द्वारा बताया गया कि 08 जुलाई 21 को सुबह 11 बजें वह अपने घर से स्कूल फीस जमा करने गई थी, जहां रास्ते में उसे आरोपी नरसिंग मिला और उससे बोला कि चल अपन दोनो शादी कर लेते है। पीडिता को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर उदयपुर राजस्थान ले गया। जहंा आरोपी नरसिंग ने पीडिता को शिव मंदिर के पास खाली जगह पर झोपडी बना कर रखा एवं उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ कई बार बलात्कार किया। पुलिस द्वारा आरोपी नरसिंग को गिरफ्तार किया गया तथा संपूर्ण अनुसंधान से प्राप्त साक्ष्य के आधार पर आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 366, 376(2) (द) व 376 (3) भा.दं.सं., 1860 और धारा 5(एल)/6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के अंतर्गत माननीय न्यायालय में अभियोग-पत्र प्रस्तुत किया गया।
कठोर कारावास के साथ अर्थदण्ड से किया दण्डित –
विचारण के दौरान माननीय विशेष न्यायालय के समक्ष आई साक्ष्य एवं अभियोजन द्वारा प्रस्तुत तर्को के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाते हुए, नर्सिंग उर्फ नरसिंग (25), निवासी थाना पिपलौदा, जिला रतलाम को धारा 366 के अंतर्गत 05 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 1000/- (एक हजार रूपये) के अर्थदण्ड एवं धारा 376(3) तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 5(एल)/6 के अंतर्गत 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास और पांच-पांच हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में शासन की ओर से सफल पैरवी विशेष लोक अभियोजक विजय पारस ने की।

Post Views: 251
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

By EditorAugust 11, 2026

– सड़कों पर बैठे गौवंश और ट्रांसफॉर्मरों के आसपास जमा कचरे से बढ़ते हादसों पर…

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.