– प्रतिभागियों को बांटे प्रमाण पत्र
जावरा। भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा प्राचार्य डॉ ए.जी.पठान के निर्देशन में 25 दिवसीय कुकिंग और बेकिंग संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । जिसमें प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मनप्रीत सिंह गंभीर के मार्गदर्शन में सेडमेप प्रभारी विजय चौरे ने 40 से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया । प्रशिक्षण उपरांत कार्यक्रम संयोजक डॉ समता मेहता ने विद्यार्थियों से फीडबैक प्राप्त किया। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर सेडमेप प्रभारी ने विद्यार्थियों को सेडमेप के अन्य कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की।
महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डॉ विद्या तिवारी ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने पर बधाई दी, कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ.राहुल कौशल, डॉ.नितिन बड़ेजा उपस्थित रहे। संचालन डॉ.संजय परिहार ने किया।


