जावरा l मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का उज्जैन से मंदसौर जाते हुए अर्नियापिथा मण्डी स्थित अरिहंत पेट्रोल पम्प पर ओस्तवाल परिवार की ओर से भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश ओस्तवाल, भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल ओस्तवाल, पूर्व गृहमंत्री कैलाश चावला, एवं के के सिंह कालूखेड़ा की उपस्थिति में सैकड़ो भाजपा नेता कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने 21 किलो वजनीय पुष्प माला, शाल, श्रीफल, एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश बॉडीबिल्डरस प्रतियोगिता (मिस्टर एम.पी.) में पांचवा स्थान प्राप्त कर जावरा का नाम रोशन करने वाले जमील खान का सम्मान किया गया। ग्वालियर में आयोजित तानसेन समारोह में एक साथ 1500 कलाकारों द्वारा प्रस्तुति देकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भारत का नाम दर्ज करने वाले बच्चों में से एक जावरा का 12 वर्षीय आदर्श चौहान का भी सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में जावरा को जिला बनाने संबंधित ज्ञापन जन चेतना मंच की ओर से तथा जावरा शुगर मिल से 16 मौजूद परिवारों को आवास सुविधा मुहैया कराने संबंधित ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर प्रकाश मेहरा, दिलीप शाकल्य, अभय कोठारी, देवेंद्र शर्मा, सुनील भावसार, अशोक सेठिया, पिकेंश मेहरा, वीरेंद्र सिंह चौहान, रोहित सुमन, अमजद खान, पुष्कर जाट, जितेंद्र, राजेश, शिवेंद्र माथुर, अंशुल सिंह चौहान, अतुल गौड़, स्वप्निल जैन, महेंद्र, अक्षय मालवीय, रवि जातीय, मुस्तफा विलायती, नितिन पोड्या, देवेंद्र सुमन, करण सुखनानी मोजूद थे।


