– जोयो होटल चौराहे पर एक ही पार्टी के दो अलग अलग स्टेज लगे
– आरडी हास्पीटल से लेकर ढोढऱ तक जावरा की सीमा में कई जगह हुआ उपमुख्यमंत्री का स्वागत
– कार्यकर्ताओं ने लगाए जय जगदीश जय जगदीश के नारे
– रतलाम से लेकर मंदसौर और नीमच तक के कार्यकर्ता अपने नेता की अगुवानी करने पहुंच गए जावरा
जावरा l मध्यप्रदेश सरकार के नव मनोनीत उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार नगर आगमन पर उनके स्वागत में सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उमड़ पड़े, जावरा विधानसभा की सीमा से लगे ग्राम लालाखेड़ा स्थित आरडी हास्पीटल से लेकर ढोढर, माननखेड़ा तक उपमुख्यमंत्री का जमकर स्वागत हुआ। अपने नेता की अगुवानी करने रतलाम, मंदसौर से लेकर नीमच के नेता व कार्यकर्ता भी जावरा पहुंच गए। पदाधिकारी व कार्यकर्ता जय जगदीश… जय जगदीश के नारे लगाते नजर आए।
इधर फोरलेन स्थित उज्जैन बायपास चौराहे पर जोयो होटल के बाहर जावरा शहर की गुटबाजी चुनाव निपटते ही फिर से दिखाई दी। यहां भाजपा नगर मंडल के साथ एक अन्य मित्र मंडल द्वारा स्वागत के लिए दो अलग अलग मंच लगाए। स्वागत की होड़ में मंच पर जगह नहीं मिलने से दो भाजपा के पदाधिकारियों आपस में लड़ लिए तो करणी सेना के मंच पर स्वागत के दौरान एक करणी सेनिक की जैब कट गई। बहरहाल इन सभी के बीच उपमुख्यमंत्री का जावरा विधानसभा में प्रथम आगमन पर कई संस्थाओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान जोयो होटल चौराहे पर फोरलेन के देानो साईडों में वाहनों की लम्बी कतारे लग गई और जाम की स्थिति पैदा हो गई। स्वागत पश्चात उपमुख्यमंत्री के जावरा से निकलने के बाद काफी देर तक वाहन जाम से निकलते रहे।



