जावरा। अरोड़ा नवयुवक मंडल जावरा की वार्षिक बैठक हुई, जिसमें वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा वर्ष 2023 का आय व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, साथ ही आगामी सत्र के लिए नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया। जिसमें अध्यक्ष नीलेश ओमप्रकाश सजिया, सचिव सौरभ जुगलकिशोर सजिया, कोषाध्यक्ष अर्पित सुरेश डाबेचा, उपाध्यक्ष नीलेश गोवर्धन सुगंधा, सह सचिव आयुष दामोदर पुजारा को मनोनीत किया गया। नव मनोनीत पदाधिकारियों को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में आगामी नवीन सत्र में प्रतिवर्षानुसार गौ सेवा, जीव सेवा, भजन संध्या एवं उज्जैन भ्रमण कार्यक्रम करना भी तय किया गया। युवा मंडल सचिव नीलेश अरोड़ा ने बताया कि जनवरी माह में अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत द्वारकाधीश मन्दिर में राममय आयोजन करना भी प्रस्तावित है। फरवरी माह में जागनाथ महादेव मन्दिर जावरा में अन्नपूर्णा प्रसादी (गरीब असहाय जनों को भोजन कराना)भी निश्चित किया गया है।

