• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 12
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»लीडरशीप प्रोग्राम के तहत बांस से बने उत्पादों के निर्माण व बिक्री केन्द्र का हुआ शुभारंभ
जावरा

लीडरशीप प्रोग्राम के तहत बांस से बने उत्पादों के निर्माण व बिक्री केन्द्र का हुआ शुभारंभ

EditorBy EditorDecember 29, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– समिति की महिलाओं ने सुनाए अपने अनुभव, बांस की खेती को लाभदाय कैसे बनाए इसकी दी जानकारी
– महिलाओं ने खेल प्रतियोगिता में किया बेहतर प्रदर्शन, पाए पुरुस्कार
जावरा। हाटपिपलिया में नाबार्ड का एस.एच.जी. लीडरशिप प्रोग्राम एवं एलईडीपी-बांस से बने उत्पादों का निर्माण एवं बिक्री केन्द्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंभूलाल चन्द्रवंशी, विशिष्ट अतिथि नाबार्ड डीडीएम एन.के. सोनी, मुख्य अतिथि एनआरएलएम केडीपीएम जे.पी.चौहान एवं नरेशचंद्र भाल उपस्थित रहे। नाबार्ड एवं मारुति समिति की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों को बांस के प्रचुर गुणधर्म का उपयोग करके सशक्त बनाना है। यह पहल न केवल उन महिलाओ की आय को बढ़ाने का उद्देश्य रखती है, बल्कि इससे उत्कृष्ट पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से इको-फ्रेंडली बांस उत्पादों को बढ़ावा देना भी है। सेल्फ-हेल्प ग्रुप के सदस्य इस कार्यक्रम के अंतर्गत नेतृत्व कौशल और उद्यमिता को बढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, जो मारुति शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा प्रबंधित किया जाएगा। इसके साथ ही, लाइवलीहुड एंटरप्राइज डेवेलपमेंट प्रोग्राम बांस उत्पाद निर्माण और विपणि के क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान और समर्थन प्रदान करेगा।

बांस पैदा करने वाले किसानों की होगी मदद –
बांस, जिसे इसकी तेजी से बढ़ती हुई और पुनर्नवीनी प्रकृति के लिए जाना जाता है, सतत आजीविका के लिए एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। एकीकृत कार्यक्रम उच्च स्तर पर बांस के किसानों की मदद करेगा और उन्हें विभिन्न उत्पादों के निर्माण, जैसे कि फर्नीचर, हैंडीक्राफ्ट्स, और इको-फ्रेंडली पैकेजिंग सामग्री तक का समर्थन प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम में एसएचजी की महिलाओं हेतु मनोरंजन के खेल को प्रतियोगिता का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम, सफल महिलाओं का सम्मान भी किया। इस वर्ष लीडरशिप कार्यक्रम के साथ एलईडीपी-बांस से बने उत्पादों का निर्माण एवं बिक्री परियोजना का शुभारंभ भी किया गया। जिसमें 90 एस एच जी की महिलाओं को बांस से बने उत्पादों का प्रशिक्षण मशीनों के माध्यम से दिया जाएगा एवं उत्पादों की बिक्री हेतु उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
खैल प्रतियोगिताओं से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ –
कार्यक्रम का शुभारंभ खेल प्रतियोगिता के साथ हुआ जिसमें ग्रामीण महिलाओं ने चेयररेस, रस्सी कूद, नींबू रेस जैसे खेलों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसके उपरांत मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मासिक समिति के समन्वयक लखन सिंह द्वारा अतिथि परिचय करवाया गया। अतिथि स्वागत के पश्चात ग्रामीण बालिकाओ द्वारा महिला सशक्तिकरण पर नृत्य, भाषण, प्रस्तुत किया गया। महिलाओं ने समूह गीत एवं मालवी लोकगीत की प्रस्तुति दी।

महिलाओ ने सुनाए अपने जीवन के बदलाव –
आयोजन के दौरान बोरवना की खुशाल दीदी, ऊनी की संतोष बाई, संतोष केवट, हाटपिपलिया की यशोदा गुजराती ने समूह से जुड़कर उनके जीवन में क्या परिवर्तन आया यह बताया। मासिक समिति अध्यक्ष राजीव लोचन ठाकुर ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि हमारी महिलाएं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बांस की राखी बांधकर आई साथी मासिक समिति महिलाओं के क्षेत्र में क्या-क्या कार्य कर रही हैं इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन सत्र में नाबार्ड द्वारा उपस्थित 100 महिलाओ को उपहार प्रदान किये गये तथा मारुती समिति द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय आई महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। अंत में मासिक समिति की सचिव अंकिता ठाकुर ने आभार माना।

Post Views: 241
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

By EditorAugust 11, 2026

– सड़कों पर बैठे गौवंश और ट्रांसफॉर्मरों के आसपास जमा कचरे से बढ़ते हादसों पर…

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.