जावरा l उज्जैन बायपास स्थित धाकड़ चौराहे पर भारतीय मजदूर संघ से संबंधता प्राप्त संगठनों द्वारा उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का 51 किलो की माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत सम्मान सत्कार किया गया। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ प्रदेश अध्यक्ष बालमुकुंद पाटीदार, नगर मंत्री राजीव कुमार आर्य, प्रदेश संयुक्त महामंत्री हेमलता शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष गोपालसिंह राठौड़, बद्रीलाल पांचाल, ओमप्रकाश राठौड़, पिपलोदा ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण सिंह सोलंकी,बंकटेश्वर प्रजापत, रामेश्वर पडिहार, सत्यनारायण राठौर, गंगाराम ररोतिया, शिवनारायण पाटीदार, आशीष भट्ट, गोविंद राठौड़, रमेश खारीवाल, यशवंतसिंह डोडिया, देवीलाल चौधरी, अनोखीलाल सूर्यवंशी, नरेंद्रसिंह सोलंकी, मांगीलाल पांचाल पूर्व सरपंच मीनाखेड़ा, राजाराम जाट रोजाना, राजेंश आंजना (खोजनखेड़ा), संदीप डुलगज, संजय माठ, राजेंद्र रोडवाल, बद्रीलाल पांचाल, नंदलाल मोर्य, नारायण बोडाना, राधेश्याम वरतिया, घनश्याम बैरागी, ऋतू सिसोदिया, शमशाद बी, आरजू बी, किशोर कुमार आदि सहित सैकडों कर्मचारी मौजुद रहे।
सफाई मजदूर संघ ने सौंपा ज्ञापन –
भारतीय मजदूर संघ से संबंधित नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का स्थानीय धाकड़ चौराहे पर स्वागत करते हुए सफाई कर्मियों से संबंधित मांगो को लेकर ज्ञापन संघ अध्यक्ष संदीप डुलगज के नेतृत्व में सौंपा। इस दौरान किशोर कल्याणे, पुखराज बिड़वान, लेखराज शिंदे, प्रकाश बारवासे, विजय दुलगज, सनी डुलगज, कमल गोसर, राहुल चौहान, संदीप वाघेलै, कीर्ति कल्याणे, राहुल ऊंटवाल, मोहम्मद शाहिद, अब्बासी आदि सहित वाल्मीकि समाजजन एवं कर्मचारी मौजूद रहें।



