• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 12
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»एक्सक्लूसिव»गठान की जगह बगैर अनुमति बच्चादानी निकालने वाले जावरा के पाटीदार मल्टी स्पेशलिटी हास्पीटल पर कलेक्टर ने लगाया 50 हजार का जुर्माना
एक्सक्लूसिव

गठान की जगह बगैर अनुमति बच्चादानी निकालने वाले जावरा के पाटीदार मल्टी स्पेशलिटी हास्पीटल पर कलेक्टर ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

EditorBy EditorDecember 29, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– सीएमएचओ द्वारा गठित जांच दल ने बताया महिला की बच्चादानी निकालने की आवश्यकता ही नहीं थी
– नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधानों के अनुसार की कलेक्टर ने कार्रवाई
– आधी अधुरी सुविधाओं को लेकर शुभारंभ करने आए कर्नाटक के राज्यपाल ने भी संचालक को चेताया था
जावरा। समीपस्थ ग्राम पंचेवा की महिला को बगैर बताए उसका ऑपरेशन कर बच्चादानी निकालने के मामले में जिला कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने लेबड़ नयागांव फोरलेन स्थित पाटीदार मल्टी स्पेशलिटी हास्पीटल को मामले में दोषी मानते हुए संचालक डॉ दिनेश पाटीदार पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। वहीं भविष्य में इस प्रकार के कृत्य करने पर हास्पीटल का पंजीयन रद्द करने की चेतावनी भी दी है। वहीं इस अस्पताल का उद्घाटन करने आए कर्नाटक के राज्यपाल थावरचन्द्र गेहलोत ने शुभारंभ वाले दिन इस अस्पताल की कमियों को उजागर करते हुए शीघ्र पुरी करने की बात कही थी, लेकिन चुकिं अस्पताल के संचालकों को भाजपा के बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते आधी अधुरी सुविधाओं के साथ यह अस्पताल संचालित हो रहा है।
पिपलौदा तहसील के गांव पंचेवा की महिला ने जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के समक्ष उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर गुहार लगाई गई थी कि जावरा के पाटीदार मल्टी स्पेश्लिटी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान अनावश्यक होने पर बिना बताए बच्चेदानी निकाल दी गई है। प्रकरण को कलेक्टर द्वारा समयसीमा निराकरण में रखते हुए सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर को जॉच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर सीएमएचओ द्वारा चिकित्सकों का दल गठित कर सभी संबंधितों के कथन दर्ज कर निष्पक्ष जॉच कराई गई। जॉच करने पर महिला को Chronic UTI With cystitis एवं  Uterus Adynomyosis पाया गया था। महिला की प्रथम बार सोनोग्राफी बडोदा के पारूल सोनोग्राफी सेवा आश्रम द्वारा किया जाना पाया गया। मरीज को Uterus shows mild changes of Adenomyosis . mild changes of cystitis था। जॉच में मरीज की बच्‍चे दानी के ऑपरेशन की आवश्‍यकता नहीं होना पाया गया। 
अनावश्यक ऑपरेशन करने पर लगाया जुर्माना –
जांच द्वारा सौपी गई रिपोर्ट के बाद कलेक्टर ने अस्पाल को दोषी मानते हुए पाटीदार मल्टी स्पेश्लिटी हॉस्पिटल जावरा द्वारा मरीज की बच्चेदानी का अनावश्यक ऑपरेशन करने के कारण म.प्र. उपचर्यागृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनाऐं (रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन) अधिनियम 1973, व नियम 1997 की धारा 8 की उपधारा (ग) के प्रावधान अनुसार 50 हजार रूपए रूपये का जुर्माना संचालक पाटीदार मल्टी स्पेश्लिटी हॉस्पिटल जावरा डॉ दिनेश पाटीदार को शासकीय कोष में जमा कराने के आदेश जारी किए गए हैं तथा चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस प्रकार का कृत्य किए जाने पर अस्पताल का रजिस्ट्रीकरण निरस्त करने की कार्यवाही की जावेगी।
2022 का है मामला –
ग्राम पंचेवा की महिला ने शिकायत की है कि पेट में दर्द था। जांच में गठान का पता चला था। 19 नवंबर 2022 को पाटीदार मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक महिला डॉक्टर समेत दो डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार मैंने डॉक्टरों से कहा था कि सिर्फ गठान की समस्या है तो वही निकालना लेकिन डॉक्टरों ने मेरी सहमति के बिना बच्चादानी ही निकाल दी। 15 दिन बाद जब टांके कटवाने के लिए फिर से उसी अस्पताल गए तब ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर ने कहा कि हमने बच्चादानी निकाल दी है। इसके बाद भी हमें दर्द में आराम नहीं हुआ। यूरिन इन्फेक्शन भी हो गया। फिर दूसरे निजी अस्पताल में इलाज करवाया। उस ऑपरेशन के बावजूद अब तक आराम नहीं हुआ इसलिए अब जाकर शिकायत की है।

Post Views: 388
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

By EditorAugust 11, 2026

– सड़कों पर बैठे गौवंश और ट्रांसफॉर्मरों के आसपास जमा कचरे से बढ़ते हादसों पर…

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026

जावरा विधानसभा में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार : 80 लाख रुपये से जावरा, असावती और रानीगांव में बनेंगे नए भवन

August 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026

हजारों धर्मप्रेमियों की मौजूदगी में निकली शिवोह्म भव्य कावड़ एवं कलश यात्रा, गूंजा ‘बम-बम भोले’ का जयघोष

August 11, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.